{"_id":"5b26c8944f1c1ba96e8b8975","slug":"141529268372-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सिविल सर्जन ने महिला कर्मचारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्टी सिविल सर्जन ने महिला कर्मचारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबल ड्यूटी चार्ट मामला: डिप्टी सिविल सर्जन ने महिला कर्मचारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। एमएमयू वैन पर ड्यूटी पर तैनात एक महिला स्टाफ के 10 व 11 जून को डबल ड्यूटी चार्ट के चक्कर में ड्यूटी से वापस लौटने के मामले में डिप्टी सिविल सर्जन डा. बुधराम ने महिला कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यही नहीं डिप्टी सिविल सर्जन ने वैन के अन्य स्टाफ सदस्यों से भी इस बारे में जवाब तलब किया है। महिला कर्मचारी को छोड़कर अन्य सभी कर्मचारियों ने अपना जवाब डिप्टी सिविल सर्जन को सौंप दिया है। अब महिला कर्मचारी अपना जवाब कब और क्या देती है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
ये था पूरा मामला:
मामले के अनुसार जिला नागरिक अस्पताल में घर द्वार ओपीडी के लिए सरकार की ओर से एमएमयू वैन (मोबाइल मेडिकल यूनिट) लगाई गई हैं। वैन पर डॉक्टर से लेकर एलटी तक की तैनाती की गई है। 10 जून को अस्पताल से एमएमयू वैन गांव फग्गू के लिए निकली थी। एएनएम सुनीता रानी भी इसी गाड़ी में सवार थी। गाड़ी में सवार कर्मचारियों के पास अस्पताल के ही दो सीनियर अधिकारियों द्वारा बनाए गए अलग-अलग ड्यूटी चार्ट थे। महिला कर्मी के चार्ट के मुताबिक 10 जून को गाड़ी गांव मैहनाखेड़ा में जानी थी। जबकि अन्य कर्मचारियों के पास बनाए गए ड्यूटी चार्ट में गांव फग्गू में गाड़ी को जाना था। महिला कर्मी की सहमति न बनने पर वह बीच रास्ते ही उतरकर वापस अस्पताल में आ गई। इसी प्रकार 11 जून को भी महिला अपने ड्यूटी चार्ट के तहत गाड़ी के न जाने पर गाड़ी के साथ नहीं गई और अस्पताल में ही बैठी रही। हालांकि गाड़ी के कर्मचारियों ने अस्पताल के अधिकारियों को महिला के गाड़ी में न जाने को लेकर अवगत करवाया था। अवगत करवाने के बाद अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डा. बुधराम ने गाड़ी में तैनात महिला कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जबकि अन्य स्टाफ सदस्यों से भी मीडिया में इस संबंधी सूचना को लेकर जवाब तलबी की है।
कोट्स
-महिला कर्मचारी के साथ-साथ एमएमयू वैन के सभी कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब देने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-डा. बुधराम, डिप्टी सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल, सिरसा।