फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रोडवेज बस में जेब तराशी के आरोप में महिला काबू

रोडवेज बस में जेब तराशी के आरोप में महिला काबू

Mon, 05 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में जेब तराशी के आरोप में महिला काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां।
हरियाणा रोडवेज की बस में पन्नीवाला मोटा पुलिस नाके पर जेब तराशी करती एक महिला काबू की गई है। महिला को नाका पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में सीमा क्षेत्र के फेर में दो थानों की पुलिस काफी देर तक उलझी रही। बाद में बड़ागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।
दरअसल हुआ यूं कि तारूआना निवासी रणजीत सिंह व उसका भाई निर्मल सिंह दोनों ओढां से बस में सवार होकर सिरसा गाड़ी लेने जा रहे थे। निर्मल सिंह के मुताबिक बस में भीड़ ज्यादा होने के कारण वे खिड़की के निकट खड़े थे। पुलिस नाके पर जैसे ही बस से अन्य सवारियां उतरने लगी तो वे भी उतर गए। इसी दौरान मौका पाकर एक महिला ने निर्मल की जेब से 10 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। महिला को नकदी निकालते देख नजदीक ही सीट पर बैठी अन्य महिला ने उसे पकड़ लिया। पीड़ित को जब इस घटना का पता चला तो उसने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की सूचना जब ओढ़ां पुलिस को दी गई तो पुलिस ने कहा कि ये एरिया बड़ागुढ़ा में पड़ता है। वहीं बडागुढ़ा पुलिस ने एरिया ओढां का होने का हवाला दे दिया। निर्मल सिंह के मुताबिक वे दोनों भाई दो लाख 73 हजार रुपये की नकदी लेकर सिरसा गाड़ी खरीदने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर एरिया क्षेत्र के फेर में करीब आधे घंटे तक उलझन चलती रही। इसके बाद ओढां पुलिस मौके पर पहुंची और बडागुढ़ा पुलिस को उनका एरिया होने की बात कहकर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी तरसेम लाल भी मौके पर पहुंच गए। महिला से पूछताछ उपरांत बड़ागुढा पुलिस उसे साथ ले गई। महिला ने अपनी पहचान रेवाड़ी निवासी राजो उर्फ शीना के रूप मेें करवाई है। पुलिस ने महिला से चुराई गई राशि बरामद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी तरसेम लाल ने बताया कि इस संबंध में निर्मल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त महिला जेब तराशी में पहले भी पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
रोडवेज बस में जेब तराशी के आरोप में महिला काब
सीमा क्षेत्र के फेर में उलझी रही दो थानों की पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed