फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पुलिस को देखकर गो तस्करों का कैंटर पलटा

पुलिस को देखकर गो तस्करों का कैंटर पलटा

Sat, 22 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को देखकर गो तस्करों का कैंटर पलटा
पुलिस को देखकर गो तस्करों का कैंटर पलटा
विज्ञापन

शीशा तोड़कर भागे गो तस्कर, कैंटर में ठूंस-ठूंस का भरे हुए थे पशु
एक गाय और दो बछड़ों की मौत, अज्ञात तस्करों के खिलाफ गो हत्या अधिनियम के तहत केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
पक्का शहीदां के पास पुलिस से बचने के चक्कर में गो तस्करों कर कैंटर पलट गया। कैंटर में सवार गो तस्कर शीश तोड़कर बाहर निकले और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर में भरे गोवंशों को मुक्त कराया। इस घटना में कैंटर में रस्सी से बंधी एक गाय और दो बछड़ों की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ गोहत्या अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

शुक्रवार रात को कुछ लोगों ने एक कैंटर में पशु लदे देखे। लोगों ने इसकी सूचना कालांवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पक्का शहीदां रोड पर नाका लगाकर सामने से आ रहे एक कैंटर को रुकने का इशारा किया, लेकिन कैंटर चालक ने पुलिस को देखकर तेज गति से कैंटर भगा लिया। कुछ दूरी पर कैंटर चालक नियंत्रण खो बैठा और कैंटर सड़क किनारे खेतों में जा घुसा और पलट गया। कैंटर में सवार लोग शीशा तोड़कर बाहर निकले और भाग गए। पीछा करते हुए पुलिस वहां पहुंची तो कैंटर में ठूंस-ठूंस का पशु लदे हुए मिले। कैंटर पलटने से एक गाय और दो बछड़ों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कैंटर में लदे पशुओं को आजाद करवाया। जांच अधिकारी अमृतपाल का कहना है कि अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ गो हत्या अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। कैंटर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed