फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीआईए सिरसा ने जगमालवाली गांव से 30 पेटी अवैध शराब ठेका देसी सहित कार सवार व्यक्ति को किया काबू

सीआईए सिरसा ने जगमालवाली गांव से 30 पेटी अवैध शराब ठेका देसी सहित कार सवार व्यक्ति को किया काबू

Sat, 23 Mar 2019 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
सीआईए सिरसा ने जगमालवाली गांव से 30 पेटी अवैध शराब ठेका देसी सहित कार सवार व्यक्ति को किया काबू
शराब की 30 बोतल समेत कार सवार व्यक्ति काबू
विज्ञापन

सिरसा। जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुए गश्त व चैकिंग के दौरान जगमालवाली गांव से पंजाब में तस्करी करके ले जाई जा रही 30 पेटी अवैध शराब ठेका देसी बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान प्रभदीप उर्फ पवी निवासी गांव तख्तमल के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में शराब अधिनियम के तहत कलंदरा दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। सीआईए सिरसा इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार की एक पुलिस टीम हैड कांस्टेबल संदीप कुमार के नेतृत्व में गश्त व चेकिंग के दौरान जगमालवाली गांव में मौजूद थी। सीआई ने गुप्त सूचना के आधार पर कालांवाली की तरफ से आ रही एक आल्टो कार को शक की बिनाह पर रोक कर तलाशी ली। तलाशी में कार में लदी 30 पेटी कुल 360 बोतल शराब ठेका देसी बरामद की। जिस पर आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत थाना कालांवाली में मामला दर्ज करके आगामी कारवाही शुरू कर दी। पकड़ी गई शराब की सप्लाई रामा मंडी (पंजाब) एरिया में की जानी थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed