फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कार लूट मामले में दो ओर आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

कार लूट मामले में दो ओर आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Tue, 18 Dec 2018 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
कार लूट मामले में दो ओर आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। डिंग क्षेत्र से छह दिसंबर की रात पिस्तौल के बल पर कार लूटने के मामले में पुलिस ने दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में डिंग निवासी सुुनील व विनोद शामिल है। वहीं, आरोपी अजय राहड़ का पुलिस रिमांड मंगलवार को समाप्त हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर अदालत समक्ष पेश किया। यहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में आरोपी रजनीश निवासी डिंग मंडी व सुधीर निवासी बोदीवाला फतेहाबाद को कोर्ट पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

बता दें कि छह दिसंबर की रात पुलिस को दी शिकायत में गांव डिंग मंडी निवासी वासुदेव ने बताया कि वह किराए पर गाड़ी चलाता है। रात उसके पास जगदीश नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने डिलीवरी केस के लिए गाड़ी सिरसा ले जाने की बात कही। फोन के कुछ समय बाद वासुदेव बताए गए पते पर पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उसकी कनपटी पर पिस्तौल तानकर कार छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed