फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   विधायक का आरोप गांव के ही इंद्र सिंह ने बीच सड़क पर रोक कर हमला किया, परिजन बोले दोनों थे दोस्त, 11 साल रही दोनों की टैंट की दुक

विधायक का आरोप गांव के ही इंद्र सिंह ने बीच सड़क पर रोक कर हमला किया, परिजन बोले दोनों थे दोस्त, 11 साल रही दोनों की टैंट की दुक

Wed, 05 Sep 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
विधायक का आरोप गांव के ही इंद्र सिंह ने बीच सड़क पर रोक कर हमला किया, परिजन बोले दोनों थे दोस्त, 11 साल रही दोनों की टैंट की दुक
विधायक का दावा : इंद्र सिंह ने बीच सड़क पर रोक कर किया हमला
विज्ञापन

परिजन बोले: चुनाव से पहले दोस्त थे दोनों, साझी रही दुकान
सिरसा/कालांवाली। कांलावाली के विधायक बलकौर सिंह ने सोमवार रात्रि नौ बजे गांव के ही एक व्यक्ति इंद्र सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा इंद्र सिंह और विधायक बलकौर सिंह दोस्त थे। आरोपी के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि उसने बेटे इंद्र को टैंट की दुकान करवाई थी और इसमें बलकौर की सांझेदारी भी थी। दुकान उनकी खुद की थी और उन्होंने बलकौर से साझेदारी में पैसा भी नहीं लिया।
बलकौर सिंह की शिकायत के अनुसार वे अपने पुत्र इकबाल सिंह के साथ गांव कालांवाली में ही अपने मित्र गुरसेवक सिंह के घर एक कार्यक्रम में गए हुए थे। करीब 9 बजे अपने घर वापस लौटते समय प्रजापत धर्मशाला के पास गांव के व्यक्ति इंद्र सिंह ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और उनके साथ गाली गलौच करने लगा। गाली गलौच करने के बाद वह हाथापाई करने लगा तो उनके बेटे इकबाल सिंह ने बचाव किया। इस पर उसने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया और विधायक बलकौर सिंह को जान से मारने की धमकी देेते हुए मौके से फरार हो गया। हमले में इकबाल सिंह के सिर पर गहरी चोट लगी है। वहीं इंद्र सिंह के पिता सुरजीत सिंह और माता मलकीत कौर ने हमले के आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि उनका बेटा इंद्र सिंह चौबारे पर था। जबकि विधायक और उसके साथी उनके घर पर डंडो से लैस होकर आए।
विज्ञापन

इंद्र सिंह के पिता सुरजीत सिंह और माता मलकीत कौर का कहना है किइंद्र की शादी में भी बलकौर सिंह आया था। 11 साल तक दुकान सांझी रही। लेकिन 2014 के चुनावों में बलकौर सिंह आरक्षित सीट से कालांवाली से विधायक बन गया। उसके बाद उसने धीरे धीरे इंद्र सिंह से अहमियत देना बंद कर दिया। इंद्र इसी बात से नाराज था। वे कहते हैं कि उनके बेटे की भी कुछ कमियां रही है और विधायक की। धीरे धीरे यही वजह उनके बीच दूरियां बन गई। परिजनों का कहना है कि रात को विधायक के साथ लोग उनके घर पर आए और पथराव करने लगे। तब इंद्र सिंह घर में ही चौबारे पर सोया हुआ था। पुलिस इंद्र सिंह को चौबारे से लेकर नीचे लाई। जब वे गाड़ी में इंद्र सिंह को लेकर जाने लगे तो विधायक का पुत्र और अन्य लोग उसे गाड़ी से निकालकर पीटने लगे। पुलिस वाले बीच बचाव कर रहे थे। पुलिस ने गाड़ी भगाई तो विधायक का पुत्र इकबाल नीचे गिर गया। तब उसके सिर पर चोट गली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई सांझेदारी नहीं, सारे ही दोस्त किसी से दुश्मनी नहीं
वहीं विधायक बलकौर सिंह ने टेंट की दुकान की साझेदारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि उसकी किसी से भी दुश्मनी नहीं है। रही बात इंद्र सिंह के साथ दोस्ती की तो उसकी दोस्ती हर किसी के साथ है। इसी पूर्व में भी इंद्र सिंह 1 फरवरी 2016 को जान से मारने की धमकी दी और इसके बाद 2 सितंबर 2016 को भी हमलावर इंद्र सिंह ने घर की दीवार कूदकर हमला करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी देता रहा। तब परिवारवालों ने उसे काबू कर लिया था। दोनों मामलों में उसके खिलाफ थाना कालांवाली में केस दर्ज है।
बॉक्स
विधायक बलकौर सिंह की शिकायत के आधार पर हमलावर इंद्र सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
संदीप कुमार, थाना प्रभारी कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed