फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सड़कों पर गश्त करती रही पुलिस और राम गली में घर के बाहर से गाड़ी चुराकर ले गए तीन युवक

सड़कों पर गश्त करती रही पुलिस और राम गली में घर के बाहर से गाड़ी चुराकर ले गए तीन युवक

Sat, 30 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर गश्त करती रही पुलिस और राम गली में घर के बाहर से गाड़ी चुराकर ले गए तीन युवक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। नाइट डोमिनेशन के तहत शहर की पुलिस वीरवार रात सड़कों पर गश्त करती रही और चोर राम गली में घर बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी चुराकर ले गए। इस वारदात को तीन चोरों ने 13 मिनट में अंजाम दिया। चोरी करने से पहले चोरों ने घर के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया था, लेकिन दूसरा कैमरा चोरों की नजर में नहीं आया जिससे चोरी की यह वारदात कैमरे में कैद हो गई। गाड़ी मालिक को घटना का पता शुक्रवार सुबह लगा। इस घटना से साफ होता है कि पुलिस का ध्यान मात्र मुख्य सड़कों पर ही गश्त करना रह गया है और शहर के गली-मोहल्लों की सुरक्षा राम भरोसे है।
जानकारी के अनुसार भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के जिला महासचिव बलदेव राज का घर कीर्ति नगर की राम गली में है। वीरवार को बलदेव राज ने अपनी बोलेरो गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। वीरवार देर रात करीब दो बजकर दस मिनट पर दो युवक उनके घर के बाहर आए। दोनों ने पहले डंडे से घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा। फिर एक युवक ने फोन करके अपने तीसरे साथी को बुलाया। एक युवक ने चालक खिड़की का शीशा तोड़ा, फिर तीनों युवक दो बजकर 23 मिनट पर गाड़ी को धक्का मारकर ले गए। सुबह सात बजे बलदेव राज उठकर घर के बाहर आया तो गाड़ी गायब मिली। यह देखकर वह हैरान रह गया। दीवार पर नजर गई तो एक सीसीटीवी कैमरा टूटा मिला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज जांची तो तीन युवक गाड़ी चुराकर ले जाते दिखे। तीनों में से एक युवक सरदार था। बलदेव राज का कहना है कि गाड़ी में पांच हजार रुपये और पौधा रोपण में प्रयोग होने वाले खास उपकरण थे। चोरी गई गाड़ी की कीमत पांच लाख रुपये है। बलदेव राज का कहना है कि गाड़ी चोरी होने का पता चलने पर उसने पहले पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर को कॉल की, लेकिन एसपी ने भी कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद कीर्ति नगर चौकी में जाकर चोरी की सूचना दी। नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


29 दिनों में 25 वारदातें
शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पिछले 29 दिनों में शहर से 25 बाइक चोरी हो चुके हैं। गाड़ी चोरी की घटनाओं की बात करें तो वीरवार रात हुई घटना को मिलाकर तीन गाड़ियां चोरी हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले चोर शहर के सी ब्लॉक से घर के बाहर खड़ी गाड़ी खींच कर चुरा ले गए थे। पुलिस इस घटना की गुत्थी अभी तक सुलझा नहीं पाई है। इसके अलावा हिसार रोड स्थित अमर टेंट हाउस की गाड़ी भी अज्ञात युवक चुराकर ले जा चुके हैं। पुलिस अभी तक चोरों की पहचान नहीं कर पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेगू रोड, हिसार रोड सहित कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि ये पता चल सके कि चोर गाड़ी चुराकर किस ओर लेकर गए हैं। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हुई है। जिसमें गाड़ी चुराते तीन युवक साफ दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में कैद चोरों की तस्वीरों के आधार पर उनकी पहचान जल्द हो जाएगी।
- शैलेंद्र कुमार, कीर्ति नगर चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed