{"_id":"5c253706bdec2256de78f41d","slug":"121545942790-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से हजारों के जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से हजारों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान से हजारों के गहने चोरी
सिरसा। गांव दमदमा में एक मकान से चोर बुधवार को हजारों रुपये के गहने चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव दमदमा निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गया हुआ था। बुधवार शाम को जब वापस लौटे तो मकानों के ताले टूटे पड़े मिले। अंदर जाकर देखा तो पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखी दो सोने की अंगूठी व एक जोड़ी कानों की बालियां चोरी कर ले गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया कि पुलिस को चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। सुखदेव सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।