फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ईओ ने ड्यूटी पर आए फायर कर्मचारी को लड़खड़ाते देख तो रोजनामचे में मेडिकल करवाने के दिए निर्देश, फायर कर्मचारी हंगामा करके भाग गय

ईओ ने ड्यूटी पर आए फायर कर्मचारी को लड़खड़ाते देख तो रोजनामचे में मेडिकल करवाने के दिए निर्देश, फायर कर्मचारी हंगामा करके भाग गय

Wed, 20 Feb 2019 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
ईओ ने ड्यूटी पर आए फायर कर्मचारी को लड़खड़ाते देख तो रोजनामचे में मेडिकल करवाने के दिए निर्देश, फायर कर्मचारी हंगामा करके भाग गय
ड्यूटी पर फायर कर्मचारी को लड़खड़ाते देख ईओ ने मेडिकल कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

सिरसा। नगरपरिषद के ईओ वीरेंद्र सहारण मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर थे। इसी बीच उनके फोन पर सुबह से एक फायर कर्मचारी बार बार फोन करके सताने लगा। कर्मचारी बार बार कौन बोल रहे हो पूछता। हालांकि ईओ के पास फायर कर्मचारी का नंबर सेव था। इसलिए ईओ ने उसे लताड़ लगाई कि वह नशे में बार बार कॉल क्यों कर रहा है। इसी बीच ईओ दोपहर दो बजे सरकारी आवास के साथ लगते फायर बिग्रेड कार्यालय में चले गए। कर्मचारी भी कार्यालय में आया हुआ था, लेकिन लड़खड़ा रहा था। ईओ ने रोजनामचे में इंट्री दर्ज करते हुए उसका मेडिकल करवाने के निर्देश दिए और इसकी सूचना कैंप कार्यालय में भी दी। डीसी कैंप ऑफिस से भी फायर कर्मचारी का मेडिकल करवाने के लिए फायर अधिकारी के पास कॉल आई। इसके बाद फायर अधिकारी कर्मचारी का मेडिकल करवाने के लिए उसे जीप में बैठाने लगते तो उसने हंगामा कर दिया। उसने जीप में बैठने से इंकार कर दिया और वह मोटरसाइकिल लेकर भाग गया।

कोट्स
मैंने ईओ को रिपोर्ट कर दी। हमने पुलिस को मेडिकल करवाने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि आपके विभाग का कर्मचारी है। इसलिए आप ही करवाए। इसके बाद उसे जीप में बैठाने लगे तो वह भाग गया। हम उपायुक्त को पूरे मामले की रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

दलबीर सिंह, फायर अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed