फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डिपो होल्डर ने घोटे से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

डिपो होल्डर ने घोटे से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Sat, 07 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
डिपो होल्डर ने घोटे से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट
बीवी पर शक था, घर में लगवाए सीसीटीवी, सिर में घोटा मारकर की हत्या, बोला- कोई पछतावा नही
विज्ञापन

ओढां (सिरसा)। ओढां में एक डिपो होल्डर ने शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी के सिर में लकड़ी के घोटे से वार कर निर्ममता से हत्या कर दी। हत्या के पीछे महिला के चरित्र पर संदेह होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतका के देवर के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
डिपो होल्डर माडू़ राम को अपनी पत्नी कृष्णा देवी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी समय से कलह चल रही थी। शुक्रवार सुबह माडू राम के बच्चे स्कूल चले गए। दोनों घर में अकेले थे। माड़ू राम डिपो पर राशन देकर अंदर गया तो चूल्हे पर खाना बना रही कृष्णा देवी व माड़ू राम के बीच फिर से कहासुनी हो गई। तैश में आए माड़ू राम ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी कृष्णा के सिर पर लकड़ी के घोटे से कई वार किए। इसके बाद कृष्णा को चूल्हे के पास ही लहूलुहान अवस्था में छोड़कर आरोपी ने सरपंच को घटना के बारे में जानकारी दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक कृष्णा दम तोड़ चुकी थी। सूचना पाकर थाना प्रभारी कांशीराम बैनीवाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

चरित्र पर शक होने पर घर मेें सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे
माड़ू राम ने अपनी पत्नी के सिर पर घोटे से लगातार चार ताबड़तोड़ वार किए। कृष्णा ने अपने बचाव में हाथ से वार रोकने की कोशिश की, लेकिन हत्यारोपी ने हाथ भी तोड़ दिया। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी को लहूलुहान तड़पता छोड़कर डिपो पर आ गया। जब कृष्णा ने दम तोड़ दिया तो आरोपी ने सरपंच के घर जाकर खुद ही घटना की जानकारी दी। आरोपी के अनुसार उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। इसी को लेकर उसने घर मेें सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे। माड़ू राम की शादी कृष्णा से करीब 20 वर्ष पूर्व हुई थी। माड़ूू राम के दो लड़के और दो लड़कियों सहित चार बच्चे हैं। शारीरिक रूप से पूर्ण सक्षम न होने के चलते उसकी बड़ी लड़की सोनिया डिपो के कार्य मेें हाथ बंटाती थी। माड़ू राम पिछले 15 वर्षों से राशन डिपो चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर से ऊपर चला गया था पानी : हत्यारोपी
इस जघन्य अपराध के लिए हत्यारोपी को पछतावा नहीं। आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। उसने सुधरने के लिए कई बार समझाया, लेकिन उसने उसकी सुनने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज करती। हत्यारोपी के अनुसार इस बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से तकरार ज्यादा ही बढ़ गई थी और पानी सिर से ऊपर चला गया था। इसी के चलते उसे ये कदम उठाना पड़ा। आरोपी ने कहा कि उसकी जिंदगी तो कृष्णा के चाल-चलन को लेकर पहले से ही खत्म हो चुकी थी। अब जेल जाने से उसे क्या फर्क पड़ता है।
वर्जन
हत्यारोपी ने अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मृतका के देवर सतपाल के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
-कांशीराम बैनीवाल, एसएचओ ओढां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed