फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डेरा प्रकरण : आत्मसमर्पण से पहले ही आदित्य इंसां की गिरफ्तार की तैयारी में पुलिस

डेरा प्रकरण : आत्मसमर्पण से पहले ही आदित्य इंसां की गिरफ्तार की तैयारी में पुलिस

Fri, 30 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रकरण : आत्मसमर्पण से पहले ही आदित्य इंसां की गिरफ्तार की तैयारी में पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
वांटेड आदित्य इंसां की ओर से जल्द ही आत्म समर्पण की संभावना को लेकर पुलिस प्रशासन ने उसे पहले ही गिरफ्तार करनी की तैयारी शुरू कर दी है। पंचकूला एसआईटी के सिरसा में डेरा डालने के बाद सिरसा पुलिस की ओर से उसे गिरफ्तार करने के लिए जनता से सहयोग मांगा है। वीरवार को सिरसा पुलिस की ने आम जनता से सहयोग मांगते हुए अपील की गई कि डेरा विवाद के संबंध में आमजन के पास किसी प्रकार की सूचना, वीडियो, ऑडियो व फोटो इत्यादि है तो जिला पुलिस के अधिकारियों के मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
आमजन किसी प्रकार की सूचना पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह के मोबाइल नंबर 8814011600, इस प्रकरण के संबंध में गठित एसआईटी के इंचार्ज डीएसपी किशोरी लाल के मोबाइल नंबर 8814011605, शहर थाना प्रभारी अमित बैनीवाल के मोबाइल नंबर 8814011607, सदर थाना प्रभारी विनोद काजल के मोबाइल नंबर 8814011608 पर दें सकते हैं।
विज्ञापन

पांच लाख रुपए का रखा गया है इनाम
आदित्य इंसां पर प्रदेश पुलिस की ओर से पांच लाख रुपये इनाम घोषित किया हुआ है। उसके खास करीबी लोगों ने संभावना जताई है कि वो किसी भी समय आत्मसमर्पण कर सकता है। प्रदेश की पुलिस चाहती है कि उसके आत्मसमर्पण करने से पहले ही उसे गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो पुलिस की काफी किरकरी होगी। बता दें कि आदित्य इंसां 25 अगस्त 2017 को पंचकूला व सिरसा में हुई हिंसा के बाद से लापता है। पूरे स्टेट की पुलिस उसे तलाशने में जुटी हुई है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर गोलो मौसी व गुरलीन को भेजा जेल
सिरसा। सदर थाना पुलिस ने डेरा प्रकरण मामले में गिरफ्तार की गई गोलो मौसी व गुरलीन को रिमांड अवधि पूरी होने पर वीरवार दोपहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है। दो दिन के रिमांड में सदर पुलिस गोलो मौसी को डेरा सच्चा सौदा लेकर गई। यहां पर गोलो मौसी ने पुलिस को उन रास्तों की निशानदेही करवाई जहां से 25 अगस्त 2017 को हिंसा के दौरान डेरा सच्चा सौदा से सामान बाहर ले जाया गया था। एक लाख इनामी गोलो मौसी ने पूछताछ में पुलिस को एक बार फिर से बताया कि उसने हनीप्रीत इंसां के कहने पर 17 अगस्त से लेकर 24 अगस्त 2017 तक डेरा सच्चा सौदा में अनुयायियों को भड़काऊ भाषण दिए और उनसे कहा कि अगर गुरुजी के खिलाफ सीबीआई कोर्ट का फैसला आता है तो किसी ने चुपचाप नहीं बैठना है, चाहे जान भी देनी पड़े। सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि गोलो मौसी व गुरलीन से कड़ी पूछताछ के बाद वीरवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार करके लाया गया था। कोर्ट ने दोनों को फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed