फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सिविल अस्पताल परिसर में महिला के कान से बाली छीनी

सिविल अस्पताल परिसर में महिला के कान से बाली छीनी

Mon, 30 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल परिसर में महिला के कान से बाली छीनी
सिरसा।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल परिसर में पति के साथ पैदल जा रही महिला के कानों से एक युवक ने झपटा मारकर कानों की बाली छीनकर भागने लगा। दंपति ने शोर मचाया तो लोगों ने भागकर युवक को दबोच लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। युवक के पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के जिला बेगूसराय निवासी रेखा रानी अपने पति राज कुमार के साथ सिविल अस्पताल में लंगर बनाने का काम करती है। शनिवार शाम को पति-पत्नी पैदल सिविल अस्पताल के मेन गेट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अस्पताल की कैंटीन की तरफ से एक युवक भागते हुए आया और तेजी से झपटा मारकर रेखा के कान से सोने की बाली छीन ली। युवक भागने लगा तो रेखा और राज कुमार ने शोर मचाने लगे। शोर सुनकर लोग युवक के पीछे भागे और कुछ दूर पर उसे दबोच लिया। लोगों ने युवक की जमकर छित्तर परेड की। घटना की सूचना मिलने पर जेजे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास चाकू मिला। पूछताछ में युवक की पहचान अंग्रेज उर्फ गेजू निवासी गुरुतेग बहादुर नगर सिरसा के रूप में हुई। पुलिस ने रेखा रानी का बयान दर्ज करके आरोपी अंग्रेज के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed