फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पिस्तोल के बल पर मेडिकल स्टोर संचालक से लूटे आठ हजार रुपये

पिस्तोल के बल पर मेडिकल स्टोर संचालक से लूटे आठ हजार रुपये

Fri, 28 Dec 2018 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
पिस्तोल के बल पर मेडिकल स्टोर संचालक से लूटे आठ हजार रुपये
पिस्तौल के दम पर मेडिकल स्टोर संचालक से लूटे आठ हजार रुपये
विज्ञापन

डबवाली। गांव अहमदपुर दारेवाला में बुधवार रात दो युवक एक मेडिकल स्टोर से हजारों की नगदी व दो मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव अहमदपुर दारेवाला में मनोज मक्कड़ नामक युवक का एक मेडिकल स्टोर है। बुधवार रात करीब आठ बजे जब मनोज अपने एक साथी अशोक कुमार के साथ दुकान पर बैठा था तभी दुकान के बाहर एक कार आकर रुकी। कार से एक युवक बाहर आया और मनोज की दुकान पर आकर एक दवा मांगी। मनोज के मुताबिक जैसे ही वह दवा निकालने लगा तभी युवक ने पिस्तोल निकाल ली और उसे धमकी दी कि वह अपने मोबाइल उसे दे दे व गल्ले में रखी नगदी भी उसे दे। मनोज व उसका साथी अशोक डर गए। दोनों ने गल्ले में पड़े आठ हजार रुपये युवक को दे दिए। इसके बाद युवक अपने एक अन्य साथी के साथ कार से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed