फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बाथरूम की फीस को लेकर महिला पर किए गलत कमेंट

बाथरूम की फीस को लेकर महिला पर किए गलत कमेंट

Mon, 10 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बाथरूम की फीस को लेकर महिला पर किए गलत कमेंट
शराब के नशे में महिला पर किए गलत कमेंट , हिरासत में लिए दो युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार की रात्रि मरीजों के तिमारदारों के लिए बनाए गए बाथरूम में नहाने के लिए जा रही एक महिला पर शराब के नशे में गलत कमेंट करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। महिला ने इस बारे तुरंत परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने घटना बारे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर वहां बैठे दो युवकों को हिरासत में लिया।

जानकारी अनुसार जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के नहाने के लिए अलग से बाथरूम बनाया गया है। यहां उनसे नहाने की एवज में 10 रुपए फीस ली जाती है। रात्रि को गांव अलीकां निवासी एक महिला नहाने के लिए बाथरूम में जा रही थी। जब महिला ने दस रुपए का नोट दिया तो वहां बैठे दो युवकों ने 20 रुपए मांगे। महिला ने इस पर कहा कि 20 रुपए तो ज्यादा हैं। महिला के जवाब पर युवकों ने गलत कमेंट किया। महिला ने तुरंत परिजनों को युवकों के कमेंट बारे बताया। परिजनों ने जेजे कॉलोनी में फोन कर सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां शराब के नशे में बैठे दो युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि एक युवक भागने में कामयाब हो गया। वहीं इस संबंधी जेजे कॉलोनी चौकी प्रभारी दाताराम का कहना है कि वे बाहर हैं। उन्हें मामले की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed