फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सब्जी बेचने वाले से नगदी छीनने के मामले में केस दर्ज

सब्जी बेचने वाले से नगदी छीनने के मामले में केस दर्ज

Wed, 05 Sep 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
सब्जी बेचने वाले से नगदी छीनने के मामले में केस दर्ज
सब्जी बेचने वाले से नकदी छीनने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 31 स्थित शमशाबादपट्टी निवासी सुभाष चंद्र पुत्र जयराम से बाइक सवार युवकों द्वारा दस हजार रुपये की नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष ने बताया कि वह रानियां रोड पर सब्जी मंडी में दुकान लगाकर सब्जी बेचता है। 2 सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर व आढ़ती प्रेम सैनी से दस हजार रुपये की नकदी लेकर घर लौट रहा था। लॉर्ड शिवा कॉलेज के निकट जब वह पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। युवकों ने उसके बराबर बाइक लगाकर उसकी कमीज की जेब, जिसमें नकदी रखी हुई थी को काटकर ले गए। उसने काफी शोर भी मचाया। लेकिन सुबह का समय होने के कारण आवाजाही अधिक नहीं होने के कारण बाइक सवार युवक भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद वह चौकी में भी शिकायत देने पहुंचा। लेकिन पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी ने उसकी शिकायत नहीं ली। सोमवार को उसने शहर थाना में घटना संबंधी शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी दिनेश ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर आगामी जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed