फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मां ने कहा-बेटा तूने कहा था कि मैं तेरा सपना पूरा करूंगा

मां ने कहा-बेटा तूने कहा था कि मैं तेरा सपना पूरा करूंगा

Sat, 04 May 2019 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
मां ने कहा-बेटा तूने कहा था कि मैं तेरा सपना पूरा करूंगा
ओढां। ओढां की आईटीआई में बुधवार को करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे 19 साल नुहियांवाली निवासी रमेश कुमार ने वीरवार रात्रि दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना रमेश के घर दूसरे दिन दोपहर को पहुंची। अपने बेटे की सकुशल वापसी की दुआ कर रही उसकी मां सिलोचना देवी को जैसे ही उसके बेटे के न रहने की सूचना दी गई तो वह बेसुध हो गई। अपने बेटे का अंतिम बार मुंह देखते समय उसने रोते हुए कहा कि तूने तो कहा था कि वह उसका सपना पूरा करेगा। लेकिन वह उसे यूं छोड़कर क्यों चला गया। मुझे कुछ नहीं सिर्फ तूं वापिस चाहिए। वहीं रमेश के पिता देवीलाल के मुंह से रह-रहकर एक ही बात निकल रही थी कि आईटीआई ने उसके बेटे को निगल लिया। काश वह घटना केे दिन घर पर रह जाता।
विज्ञापन

घटना के दिन बुधवार सुबह रमेश की मां सिलोचना ने मायके राजस्थान में जाना था। जिस पर उसने उसे बस स्टैंड तक छोड़कर आने के लिए कहा था लेकिन रमेश ने कहा कि उसका आईटीआई जाने का समय हो गया है। रमेश आनन-फानन में अपनी मां को बस स्टेंड तक छोड़ आया था। रमेश के सहपाठियों विशाल, राकेश व योगेश ने बताया कि वह अक्सर यही जिक्र करता था कि इलेक्ट्रिक का कोर्स करने के बाद गांव मेें खुलने वाले सोलर प्लांट में उसे अच्छी नौकरी मिल जाएगी। रमेश के टीचर रहे पवन देमीवाल, विजय पाल व वकील गोदारा ने बताया कि रमेश बेहद ही शांत एवं सरल स्वभाव का होने के साथ-साथ पढ़ाई मेें भी काफी अग्रणी था। रमेश के दादा रूलीचंद, चाचा धर्मपाल व डॉ. राजपाल के अनुसार उसकी इलेक्ट्रिक में रुचि थी। वह अक्सर यही कहता था कि कोर्स पूरा करने के बाद वह कोई अच्छी नौकरी करना चाहेगा। घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए रमेश पढ़ाई के साथ-साथ मजदूरी भी कर लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed