फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने निगला कीटनाशक, मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने निगला कीटनाशक, मौत

Thu, 14 Mar 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने निगला कीटनाशक, मौत
संदिग्ध हालात में महिला ने निगला कीटनाशक, मौत
विज्ञापन

ओढां। गांव घुंकावाली में 45 वर्षिय एक महिला ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के सबंधियों को सूचना दी लेकिन उन्होंने कोई भी कार्रवाई करवाने से साफ मना कर दिया। गौरतलब हो कि पुलिस ने बीते सोमवार को घुंकावाली में रह रही एक महिला के ब्यान पर नुहियांवाली निवासी सांवत राम के खिलाफ बलात्कार व मृतका राजरानी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया था।

बताया जा रहा है कि महिला ने इसी मामले में किसी बात को लेकर मंगलवार देर सांय कीटनाशक का सेवन कर लिया। सूचना पाकर पहुंची ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका 45 वर्षीय राजरानी के शव को मॉर्चरी हाउस में रखवाया। वहीं इस मामले में बुधवार को पुलिस ने मृतका के सगे संबंधियों को मौके पर बुलाया, लेकिन उनमें से कोई भी नहीं पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने मृतका की भांजी को बुलाया लेकिन उसने भी यह कहकर कोई भी कार्रवाई करवाने से मना कर दिया कि उसका उसके साथ कोई संबंध नहीं है। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ रह रही सुनीता देवी के ब्यान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतका नेजियाखेड़ा निवासी राजरानी अविवाहित थी। उसके माता-पिता व दो भाईयों की मौत के बाद उसके परिवार में कोई नहीं था। जिसके बाद पिछले लंबे समय से वह नुहियांवाली निवासी एक युवती के साथ घुंकावाली में रह रही थी। एएसआई राजेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में युवती के ब्यान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed