फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खन्ना कॉलोनी में बंद मकान से नगदी व आभूषण चोरी

खन्ना कॉलोनी में बंद मकान से नगदी व आभूषण चोरी

Thu, 15 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खन्ना कॉलोनी में बंद मकान से नगदी व आभूषण चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। शहर के खन्ना कॉलोनी क्षेत्र में एक मकान के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। मंगलवार की सांय को वापस लौटे तो घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाकर आगामी जांच शुरू की।

पुलिस को दी शिकायत में खन्ना कॉलोनी निवासी रामकुमार ने बताया कि 11 नवंबर को वह परिवार सहित रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए गए हुए थे। मकान के गेटों के ताले लगाकर पड़ोस के लोगों को संभाल के लिए कहकर गए थे। मंगलवार शाम को वे वापस लौटे तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो अलमारी में रखे करीब 5 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, एक कांटा, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी पाजेब, चुटकी चांदी की गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल राजपाल ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed