फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खड़े ट्रक से गेहूं के 7

खड़े ट्रक से गेहूं के 7

Fri, 30 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक से गेहूं के 7
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हिसार रोड स्थित गांव मोरीवाला के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े गेहूं के भरे ट्रक से चोर 78 कट्टे गेहूं के चुराकर ले गए। हालांकि घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह पंप के कारिंदों ने ट्रक से कट्टे चोरी होेने की घटना को देखकर ट्रक चालक व पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस व ट्रक चालक मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें अज्ञात व्यक्ति कैंटर में कट्टे डालते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रक चालक गांव माधोसिंघाना निवासी पन्नालाल सिरसा से गेहूं का ट्रक लेकर हिसार जा रहा था। बुधवार रात को वह ट्रक को गांव मोरीवाला के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कर अपने साथी के साथ घर चला गया। रात में अज्ञात लोग ट्रक से करीब 78 गट्टे गेहूं के चोरी कर एक कैंटर में डालकर ले गए। चोरी की पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब पंप के कारिंदे सफाई कर रहे थे, तब उन्होंने देखा की ट्रक के पीछे की साइड से गेहूं के गट्टे गायब हैं। उन्होेंने तुरंत ट्रक चालक को सूचित किया। ट्रक चालक ने मौके पर आकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज देखी, जिसमें दो व्यक्ति कैंटर में गट्टे ट्रक से निकालर डाल रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो दुकानों से साढ़े पांच हजार की नकदी चोरी
सिरसा। रामनगरिया रोड पर दो दुकानों से चोर साढ़े पांच हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। सुबह दुकान संचालकों को घटना बारे पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। रामनगरियां रोड निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी व उसके भाई की साथ-साथ दुकानें हैं। उसने बताया कि 27 मार्च की रात को दोनों भाई अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। देर रात को चोर एक दुकान से 3000 व दूसरी दुकान से 2500 रुपये की नकदी सहित साढ़े पांच हजार रुपये चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed