फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये ऐंठने के मामले में दो गिरफ्तार

ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये ऐंठने के मामले में दो गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये ऐंठने के मामले में दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
सीआईए सिरसा पुलिस ने लाखों रुपयों ऐंठने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से पांच लाख रुपये की ऐंठी गई राशि भी बरामद कर ली है। रानियां थाना में दर्ज एक मामले के आरोपियों को ब्लैकमेल कर मामले को रफादफा कराने की एवज में दबाव बनाकर लाखों रुपयों की मांग करने के मामले में दो लोगों को पंजाब के गांव लमोचड़ क्षेत्र से रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार मोर ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर आठ माह पूर्व ऐंठी गई दो लाख 50 हजार रुपये की राशि भी बरामद की जाएगी तथा इस घटनाक्रम के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने इस मामले की जांच सीआईए सिरसा पुलिस को सौंपी थी। सीआईए प्रभारी ने बताया कि 11 जुलाई 2016 को अजय कुमार और नवदीप सिंह निवासीगण अबूतगढ़ सहित तीन चार अन्य लोगों के खिलाफ रानियां थाना में भादंसं की धारा 363/366ए और 120बी के तहत अभियोग दर्ज हुआ था। अबूतगढ़ निवासी गुरमुख सिंह व उसकी मौसेरा भाई लमोचड़ पंजाब निवासी बलदेव राज ने ब्लैकमेलिंग कर इस मामले में समझौता करवाने की एवज में 25 लाख रुपये की मांग की और करीब 8-9 माह पूर्व ढाई लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी ने बताया कि उसके बाद आरोपी गुरमुख और बलदेव राज लगातार फोन कर अजय कुमार और उसके साथियों को ब्लैकमेल कर पैसे के लिए दबाव बनाते रहे और पांच लाख रुपये की मांग की और शेष राशि बाद में देने को कहा। इससे परेशान होकर अजय कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने सीआईए सिरसा पुलिस को सौंपते हुए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिस पर सीआईए सिरसा पुलिस की एक टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पंजाब के लमोचड़ क्षेत्र में अजय कुमार से पैसे लेते हुए गुरमुख और बलदेव राज को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed