फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beaten Up with Congress Leader In Sirsa Of Haryana

तंवर की फोटो उतारने का आरोप लगा सचिव से की मारपीट, भवन का ताला तोड़ने का भी प्रयास

Fri, 06 Sep 2019 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Beaten Up with Congress Leader In Sirsa Of Haryana
कार्यालय सचिव संगीत कुमार दीवार पर लगे सभी नेताओं के चित्र दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद अशोक तंवर को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटाने के बाद वीरवार को बेगू रोड स्थित जिला कांग्रेस भवन के सामने कुछ लोगों ने हंगामा किया। खुद को तंवर समर्थक बताने वाली एक महिला व तीन युवकों ने कार्यालय सचिव संगीत कुमार के साथ मारपीट की।

विज्ञापन


महिला ने संगीत कुमार को थप्पड़ मारा और एक युवक ने उनकी बाजू भी मरोड़ते हुए मारपीट की। तीनों ने कांग्रेस भवन के गेट पर लगे ताले को ईंट से तोड़ने का प्रयास किया। संगीत कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस भवन कार्यालय सचिव संगीत कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे के आसपास वह कांग्रेस भवन कार्यालय में आए। भवन में एक जगह पर छोटा सा मंदिर बना हुआ है। वहां पर पूजा-पाठ करने के बाद वे बाहर आ गए। वे भवन को ताला लगाकर आए थे। तभी एक महिला व दो युवक कार्यालय के बाहर आकर रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आकर कहा कि उसने अशोक तंवर की फोटो क्यों उतारी। इस पर मैंने उनकी फोटो को उतारने की बात से इंकार कर दिया। लेकिन वे नहीं माने और मारपीट करने लग गए। उन्होंने अशोक तंवर जिंदाबाद और कुमारी शैलजा व भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुर्दाबाद के नारे लगाए। तीनों ने कार्यालय का ताला खोलने के लिए कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया।

इस पर एक युवक ने ईंटों से गेट के ताले को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन ताला नहीं टूटा। इसके बाद तीनों के समर्थन में कुछ और युवा भी आ गए। लेकिन लोगों की भीड़ को देखकर बाद में सभी युवा खिसक गए। घटना के बाद कीर्तिनगर चौकी प्रभारी बलवान सिंह कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने संगीत कुमार के बयान दर्ज किए।


बीते दिनों संगीत कुमार ने कुमारी शैलजा व भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तस्वीर कांग्रेस भवन में लगाई थी। तस्वीर लगाते ही एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लेकिन वास्तविकता में कांग्रेस भवन में पहली तस्वीर सोनिया गांधी की है। दूसरी और तीसरी तस्वीर की जगह खाली थी।

चौथे नंबर पर राहुल गांधी और पांचवें नंबर पर अशोक तंवर की तस्वीर लगी हुई थी। बीते दिनों कुमारी शैलजा के प्रदेशाध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव प्रबंधन समिति का चेयरमैन बनाने पर भवन सेक्रेटरी संगीत कुमार ने दोनों की फोटो क्रमश, दूसरे और तीसरे स्थान पर लगा दी थी। लेकिन अशोक तंवर की फोटो नहीं उतारी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: कांग्रेस भवन सचिव संगीत कुमार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कि महिला बोल रही है कि तंवर ने कांग्रेस को 30 साल दिए लेकिन उसकी फोटो उतारने में आपने एक मिनट भी नहीं लगाया। आपको कुछ तो शर्म आनी चाहिए।

संगीत कुमार कह रहे हैं कि उन्होंने तंवर की फोटो नहीं उतारी, इसी बीच उनके साथ मारपीट होती है। महिला कहती है कि हुड्डा क्या था। आम इंसान था। तंवर के पास पैसा नहीं था, हुड्डा के पास पैसा है। वह दलित समाज से था, इसलिए उसे हटाया गया। तंवर ने घर, परिवार नहीं देखा। इसके बाद वे कुमारी शैलजा, गुलाम नबी आजाद और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ नारेबाजी करते हैं। शाम को शिकायत मिली है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बलवान सिंह, कीर्तिनगर चौकी इंचार्ज, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed