{"_id":"6043bc858ebc3ee61b334b2b","slug":"crime-froud-grain-market-sirsa-news-sirsa-news-rtk5986761192","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 आढ़तियों का आठ करोड़ का धान लेकर मंडी की फर्म फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 आढ़तियों का आठ करोड़ का धान लेकर मंडी की फर्म फरार
विज्ञापन
एडिशनल अनाज मंडी स्थित एक फर्म आढ़तियों की आठ करोड़ की राशि लेकर फरार हो गई। सिरसा अनाज मंडी के करीब 150 आढ़तियों ने फर्म संचालक को दो वर्ष पहले बासमती धान बेचा था, लेकिन फर्म संचालक आढ़तियों की राशि लौटाने में डेढ़ वर्ष से टाल मटोल कर रहा है। इसको लेकर दी आढ़ती एसोसिएशन ने जनता भवन में आढ़तियों के साथ बैठक की।
शनिवार को दी आढ़ती एसोसिएशन में आयोजित बैठक में प्रधान हरदीप सरकारियां ने बताया कि दो वर्ष पहले फर्म संचालक ने मंडी के 150 आढ़तियों से बासमती धान की खरीद की थी और पंजाब की एक फर्म को दिया था, जिसके पश्चात अब सिरसा फर्म संचालक ने आढ़तियों का आठ करोड़ का भुगतान नहीं किया है। इसके चलते डेढ़ वर्ष पहले आढ़तियों ने फर्म संचालक पर मामला भी दर्ज करवाया था, जिसके पश्चात फर्म संचालक ने आढ़तियों को 14 एकड़ जमीन भी लिखकर दे दी थी लेकिन उस जमीन पर भी फर्म संचालक ने बैंक से लोन लिया है। इसके चलते अब आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फर्म संचालक ने पंजाब की जिस फर्म को धान बेचा था उस फर्म का डेढ़ वर्ष पहले ही दीवालियां निकल चुका है। इसके चलते अब सिरसा फर्म संचालक भी टालमटोल कर रहा है।
फर्म संचालक द्वारा डेढ़ वर्ष से आढ़तियों का भुगतान नहीं किया गया है। 150 आढ़तियों ने फर्म संचालक को धान दिया था, लेेकिन डेढ़ वर्ष से राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। अगर जल्द ही फर्म संचालक ने राशि का भुगतान नहीं किया तो उनके खिलाफ अह्म फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
- हरदीप सरकारियां, प्रधान, दी आढ़ती एसोसिएशन सिरसा।