फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crime,froud,case file,sirsa news

चोरी की गाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के नंबर लगाने वाले गिरोह का एक गुर्गा काबू

Tue, 01 Dec 2020 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Crime,froud,case file,sirsa news
सीआईए की टीम ने मंगलवार को शहर की ऑटो मार्केट से चोरी की गाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के चेसी और इंजन नंबर लगाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीआईए ने इस मामले में शहर थाना में राजकुमार, संदीप वासी कुस्सर, साहिल निवासी फतेहाबाद व कबीर निवासी जेजे कॉलोनी सिरसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य चोरीशुदा गाड़ियां खरीदकर उसके इंजन व चेसिस नंबर चेंज करके उसे आगे बेचते थे।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सीआईए को सूचना मिली थी कि ऑटो मार्केट में एक डेंटर की वर्कशाप पर चोरीशुदा गाड़ियां आती है। इन गाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों पर चेसी व इंजन नंबर अंकित किए जाते हैं। सीआईए की टीम ने इस मामले में मंगलवार को ऑटो मार्केट में दबिश दी। सीआईए की टीम ने मौके से एक बोलेरो गाड़ी को बरामद किया। साथ ही ऑटो मार्केट से एक युवक संदीप को गिरफ्तार किया है। सिटी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सीआईए ने चोरी की गाड़ियों पर दूसरी गाड़ियों के नंबर अंकित करवाने के एक गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed