फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   crime case file,sirsa news

पिता-पुत्र को बंधक बना लूटे पांच हजार

Fri, 05 Mar 2021 10:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
crime case file,sirsa news
एमआईटीसी कॉलोनी में बुधवार तड़के आबकारी विभाग के रिटायर्ड अधिकारी और उसके बेटे को उनके ही घर में बंधक बनाकर बदमाशों ने पहले तो मारपीट की फिर घर में रखे 59 हजार रुपये की नकदी उठाई। डेढ़ घंटे के बाद बदमाश महज पांच हजार रुपये अपने साथ ले गए, जबकि 54 हजार रुपये की राशि लौटा दी। पीड़ित ने खैरपुर चौकी पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। हालांकि पुलिस घटनाक्रम के पीछे पारिवारिक विवाद होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एमआईटीसी कॉलोनी निवासी रामजी लाल ने बताया कि बीते बुधवार सुबह 5 बजे वह सैर के लिए बाहर निकला। थोड़ी देर टहलने के बाद जब वह वापस आया तो घर का एक तरफ का गेट खुला था। जब वह अपने घर में घुसने लगा तो तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। जबकि इनके एक साथी ने बेटे त्रिलोक सिंह को बंधक बना लिया। काफी समय तक बदमाश उनसे रुपयों की मांग करते रहे, लेकिन उन्होंने रुपये न होने की बात कही। इसके पश्चात आरोपियों ने उसके हाथ और पांव बांधकर मारपीट शुरू दी। पिटाई से भयभीत होकर उन्होंने कमरे में 54 हजार रुपये रखे होने की जानकारी दी। इस पर बदमाशों ने वह नकदी उठाई और उसे घसीटते हुए दूसरे कमरे में लेकर पहुंचे और घर का सामान बिखेरना शुरू कर दिया । यहां फिर से उन्होंने अल्मारी की चाबी मांगनी शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक लुटेरों ने उन्हें घर में ही बंधक बनाए रखा। जिसके पश्चात लुटेरों ने बेटे त्रिलोक से रुपयों की मांग करनी शुरू कर दी। कुछ समय पश्चात लुटेरे बाप बेटे को कमरे में बंद कर वहां से फरार हो गए। शोर सुनकर पड़ोसियों ने कमरे की कुंडी को खोल बाप बेटे को कमरे से बाहर निकाला। हाथा पाई के दौरान रामजी लाल को काफी चोटें भी आई है ।
विज्ञापन

मामले की शिकायत दी
रामजी लाल द्वारा मामले की शिकायत दी गई थी। पारिवारिक मामला होने की आशंका जताई जा रही है। रामजी लाल की पत्नी अपनी बेटी के पास लंबे समय से रह रही है। बाप बेटा ही घर में रह रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगमीत सिंह, चौकी प्रभारी, खैरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed