{"_id":"6aef5df7191108d55e00ceba","slug":"crackers-shop-near-petrol-pump-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168140-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बारूद के ढेर के पास पेट्रोल पंप, पटाखा गोदाम पर दिनभर लगी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बारूद के ढेर के पास पेट्रोल पंप, पटाखा गोदाम पर दिनभर लगी रही भीड़
Sat, 07 Nov 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। पटाखा गोदाम व साथ में स्थित पेट्रोल पंप। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दिवाली पर पटाखों की खरीद-बिक्री के बीच शहर के बाहर एक पटाखा गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। सिरसा-मानसा नेशनल हाईवे पर डबवाली रोड क्रॉस करते ही केसीएम मोटल के सामने स्थित इस गोदाम से महज कुछ कदमों की ही दूरी पर पेट्रोल पंप संचालित हो रहा है।
गोदाम और पेट्रोल पंप के टैंक के बीच मुश्किल से 10 मीटर की दूरी है। आसपास डेयरी और आवासीय मकान भी बने हुए हैं। ऐसे में आग लगने की स्थिति में बड़ा हादसा होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
छोटी दिवाली पर्व पर शनिवार को गोदाम में पटाखे खरीदने वालों की दिनभर भीड़ लगी रही, जो आज रविवार को दिवाली के दिन भीड़ और बढ़ने की आशंका है। गोदाम में मौके पर आग बुझाने के लिए फायर सिलिंडर नहीं मिले। सिर्फ तीन बाल्टियों में पानी रखा हुआ था।
विज्ञापन
गोदाम में चार टन तक बारूद रखने की एनओसी होने की बात सामने आई है। ऐसे में त्योहार के दौरान उमड़ रही भीड़ और आसपास मौजूद संवेदनशील प्रतिष्ठानों के बीच सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
महज 10 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप का टैंक
पटाखा गोदाम और पेट्रोल पंप के टैंक के बीच करीब 10 मीटर की दूरी है। दोनों प्रतिष्ठानों के इतने नजदीक होने से आग लगने की स्थिति में खतरा बढ़ सकता है। पटाखा गोदाम में आग लगने पर लपटें पेट्रोल पंप तक पहुंचने की आशंका बनी रहती है। दिवाली के दौरान गोदाम पर ग्राहकों की आवाजाही भी लगातार जारी है। ऐसे में दोनों प्रतिष्ठानों के बीच निर्धारित सुरक्षा दूरी और एनओसी की शर्तों की पालना की जांच अहम हो जाती है।
गोदाम के पास डेयरी और आवासीय मकान
पटाखा गोदाम के आसपास पेट्रोल पंप के अलावा डेयरी और आवासीय मकान भी हैं। गोदाम से करीब तीन कदम की दूरी पर डेयरी बनी हुई है, जबकि आसपास तीन से चार मकान एक लाइन में स्थित हैं। ऐसे में किसी हादसे का असर केवल गोदाम तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। छोटी दिवाली पर ग्राहकों के आने के बाद गोदाम संचालक घर से भी पटाखे लाकर देता नजर आया।
गोदाम संचालक बोला, 2003 से चला रहा हूं कारोबार
पेट्रोल पंप बाद में बना पटाखा गोदाम संचालक रघुवीर सिंह से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2003 से पटाखों का कारोबार कर रहे हैं और उनके पास पुरानी एनओसी है। उनका कहना है कि पेट्रोल पंप गोदाम के बाद बना है और इसके निर्माण के बाद उन्हें एनओसी रिन्यू करवाने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने बताया कि एनओसी पांच साल में एक बार रिन्यू होती है। फायर सिलिंडर मौके पर नहीं मिलने के सवाल पर संचालक ने कहा कि उनके पास चार सिलिंडर हैं। हालांकिए वह मौके पर सिलिंडर दिखा नहीं पाए और उनके इधर-उधर रखे होने की बात कहते रहे।
पटाखा गोदाम के पास पेट्रोल पंप को कैसे मिली एनओसी
अगर चार टन बारूद रखने का पटाखा गोदाम वहां पहले से मौजूद था। पेट्रोल पंप को एनओसी कैसे मिली। यह भी जांच का विषय है। क्या अधिकारियों ने एनओसी जारी करने से पहले मौके का मुआयना नहीं किया था। वहीं दिवाली जैसे पर्व पर पटाखा गोदामों में भीड़ बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में दमकल विभाग के अधिकारियों ने इन गोदामों का निरीक्षण नहीं किया था।
छोटी दिवाली पर पटाखों की बिक्री का मुख्य केंद्र बना गोदाम
शहर से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण छोटी दिवाली पर इस गोदाम में पटाखे खरीदने वालों की अच्छी-खासी भीड़ रही। सुबह से लेकर दिनभर ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा। खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को पटाखे उपलब्ध करवाने के दौरान संचालक घर से भी पटाखे लाता नजर आया। वहीं आज दिवाली के अवसर पर यह भीड़ और बढ़ने की आशंका है।
कोट्स
पटाखा गोदाम से पेट्रोल पंप की दूरी कम से कम 50 मीटर तक होनी चाहिए। मेरी जानकारी के अनुसार गोदाम कुछ साल पहले बनाया गया था, उसके बाद पेट्रोल पंप का निर्माण हुआ है। गोदाम संचालक को मुख्यालय स्तर पर अनुमति मिली हुई है। मामले की जांच की जाएगी।
-अशोक शर्मा, जिला फायर ऑफिसर सिरसा।