{"_id":"6aee0f6606a406fbe60a01d3","slug":"crackers-caught-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168103-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीएम फ्लाइंग ने चौटाला में डेढ़ क्विंटल पटाखे-विस्फोटक बरामद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीएम फ्लाइंग ने चौटाला में डेढ़ क्विंटल पटाखे-विस्फोटक बरामद किए
Fri, 06 Nov 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
धर्म ट्रेडिंग कंपनी पर पांच घंटे चली जांच, दुकान मालिक सोनू जैन के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव चौटाला के मुख्य बाजार में वीरवार शाम सीएम फ्लाइंग और चौटाला चौकी की टीम ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार में खलबली मच गई।
टीम ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर चौटाला पुलिस चौकी पहुंचाया। सीएम फ्लाइंग को चौटाला के मुख्य बाजार स्थित धर्म ट्रेडिंग कंपनी में पटाखों के भंडारण की सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर छापा मारा।
गुप्तचर विभाग डबवाली के सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह भी इस कार्रवाई में शामिल रहे। पुलिस के सहयोग से टीम ने दुकान की करीब पांच घंटे तक गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान दुकान से भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री मिली।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि टीम को दुकान से करीब डेढ़ क्विंटल पटाखे और विस्फोटक सामग्री मिली है। पुलिस ने दुकान मालिक सोनू जैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जांच शुरू कर दी गई है।