{"_id":"5e03b31d8ebc3e87c300bca2","slug":"cow-smuggler-arrested-sirsa-news-rtk5341474164","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर 19 बैलों व दो गाय से भरा ट्रक पकड़ा तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर 19 बैलों व दो गाय से भरा ट्रक पकड़ा तीन गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
गाय व बैलों से भरे ट्रक से गोवंश उतारते हुए गो रक्षा दल के सदस्य।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
नेशनल हाईवे नंबर 9 के खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर गोवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। ट्रक में सभी 19 बैल व दो गाय घायल अवस्था में मिले। इससे पहले ट्रक के ड्राइवर को टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो ट्रक के ड्राइवर ने अपने आगे जा रही गो रक्षा दल की गाड़ी को टक्कर दे मारी। ड्राइवर ट्रक को भगाने की फिराक में था। पुलिस व गोरक्षा कमेटी के सदस्यों की मुस्तैदी के कारण ड्राइवर भागने में नाकाम रहा। सदर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। गो रक्षा सेवा दल के सदस्य मनोज कुमार गौरव ने बताया कि उन्हें सोमवार को सूचना मिली कि कोटकपुरा में एक बाड़े में दो दिन से कुछ लोग गाय व बैलों को इकट्ठा कर रहे हैं। उन्हें यह संदेह हुआ कि यह इन्हें भरकर ले जाने की फिराक में है। इसी पर गो रक्षा सेवा दल के सदस्यों ने दो दिन से लगातार उन पर कड़ी नजर रखी थी। बुधवार अल सुबह करीब दो बजे एक ट्रक जिस पर पंजाब का नंबर अंकित था में गाय व बैलों को भरा गया। भरने के उपरांत ट्रक सुबह 6 बजे कोटकपुरा से डबवाली होते हुए टोल प्लाजा खुईयां के नजदीक पहुंचा। ट्रक को एक डिजायर गाड़ी रास्ता बता रही थी। जब गो रक्षा सेवा दल के नाका लगाने की सूचना मिली तो डिजायर गाड़ी टोल नाके को क्रॉस करते हुए आगे निकल गई। जबकि ट्रक ने गो रक्षा सेवा दल की गाड़ी को टक्कर दे मारी। जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की मुस्तैदी से ट्रक चालक ट्रक को भगाने में नाकाम रहा। पुलिस ने ट्रक की छानबीन की तो तिरपाल से ढके ट्रक में से 19 बैल व दो गाय घायल अवस्था में ठूंस ठूंस कर भरे मिले। अत्यधिक सर्दी के कारण कुछ बैल तो बेहोशी की हालत में पाए गए। जब पुलिस ने उनसे जानकारी प्राप्त करनी चाहिए तो ट्रक में मौजूद तीनों लोग पशुओं को ले जाने के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए। जिस कारण संदेह के घेरे में आ गए। पुलिस ने मौके पर ड्राइवर हरप्रीत सिंह निवासी कोटकपुरा, तरसेम सिंह निवासी कोटकपुरा व कृष्ण सिंह निवासी थोड़ा कोटकपुरा को पकड़ लिया है। ट्रक में भरे 19 बैलों वह दो गायों को नंदीशाला डबवाली में भेजा गया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।