{"_id":"6116b49c8ebc3ee07a1b91df","slug":"cow-protection-team-caught-a-canter-full-of-16-animals-sirsa-news-hsr608888636","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षा दल टीम ने 16 पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्षा दल टीम ने 16 पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा
विज्ञापन
गोरीवाला। गो रक्षा दल टीम डबवाली के सदस्यों ने वीरवार रात को खुइयां मलकाना टोल प्लाजा पर पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर व पशुओं को कब्जे में ले लिया। कैंटर में आठ गाय व आठ बैल भरे थे।
प्रधान कुलदीप जादू ने बताया कि उन्हें पंजाब से गो रक्षा दल के सदस्यों से सूचना मिली की एक कैंटर, जिसमें पशुओं को भरा हुआ है। पंजाब से चकमा देकर डबवाली की सीमा में प्रवेश कर गया है। वहीं तत्परता दिखाते हुए डबवाली गोरक्षा दल के सदस्य अपनी टीम सहित डबवाली के गोल चौंक पर पहुंचे। जैसे ही उन्हें मलोट रोड की तरफ से कैंटर आता हुआ दिखाई दिया तो उसे रुकने का इशारा दिया। कैंटर चालक ने ओवर टेक करते हुए कैंटर को सिरसा की तरफ भगा लिया। इसी बीच पहले से ही गो रक्षा दल के सदस्यों ने इस घटना की सूचना अपने अन्य टीम सदस्यों को दी। प्रधान कुलदीप जादू अपने सदस्यों को साथ लेकर पशुओं से भरे कैंटर का पीछा करते हुए टोल नाका खुइयां मलकाना तक पहुंचे। परंतु कैंटर चालक ने भी उनकी गाड़ी को टक्कर मारने का भरसक प्रयास किया। कैंटर चालक की इस प्रकार की गतिविधियों को देखते हुए उन्होंने 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस व गो रक्षा दल के सदस्यों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक कैंटर को बीच सड़क में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस व गो रक्षा दल के सदस्यों ने कैंटर की जांच पड़ताल की तो तिरपाल के नीचे 16 पशु, जिसमें 8 गाय व 8 बैल भरे हुए थे। गर्मी होने से पशु बेहोश हो चुके थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के उपरांत गो रक्षा दल के सदस्यों के सहयोग से कैंटर को डबवाली नंदीशाला में पहुंचाया।