{"_id":"642db7c3783634e09809b8ad","slug":"covid-rules-are-flying-in-civil-hospital-neither-staff-nor-patients-are-wearing-masks-distance-from-social-distance-sirsa-news-c-21-1-99119-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में उड़ रहीं कोविड नियमों की धज्जियां : न तो स्टाफ न मरीज लगा रहे मास्क, सामाजिक दूरी से भी दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में उड़ रहीं कोविड नियमों की धज्जियां : न तो स्टाफ न मरीज लगा रहे मास्क, सामाजिक दूरी से भी दूरी
Wed, 05 Apr 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। एक तरफ सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर गाइड लाइन जारी कर कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने व नियमों का पालन करने को लेकर आदेश जारी किए हैं। इन आदेश की नागरिक अस्पताल में धज्जियां उठाई जा रही है। अस्पताल में न तो मरीज व उनके परिजन और न ही स्टाफ मास्क लगा रहे। सामाजिक दूरी का भी कोई पालन नहीं किया जा रहा। दूसरी ओर संदिग्धों के सैंपल लेने के लिए कर्मचारियों की कमी भी आड़े आ रही है। मुख्यालय ने बीते माह 55 कोविड कर्मचारियों को रिलीव किया गया था। ऐसे में पिछले तीन दिन में केवल 150 लोगों के ही सैंपल लिए गए हैं।
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। अधिक लोगों के एकत्र होने पर मास्क अनिवार्य करने सहित अन्य कई अहम फैसले लिए गए हैं। धरातल स्तर पर स्थिति बेहद ही खराब देखने को मिल रही है। बात अगर जिले के नगारिक अस्पताल की करें तो यहां दीये तले अंधरे वाली स्थिति है। अस्पताल में दिनभर 1500 मरीज व उनके साथ परिजन पहुंचते हैं। इनमें से कोई भी मास्क लगाए हुए नजर नहीं आता। हर ओपीडी के समक्ष महिला, बुजुर्ग, युवा व बच्चे जांच करवाने के लिए बिना सामाजिक दूरी के कतार में लगे रहते हैं। इसके कारण कोरोना तेजी से फैलने का डर भी बना हुआ है।
कर्मचारियों की कमी आ रही आड़े, सैंपल लेने का काम प्रभावित
कर्मचारियों की कमी के कारण सैंपल लेने का काम भी प्रभावित हो रहा है। नागरिक अस्पताल सहित अन्य केंद्रों पर नाम मात्र ही सैंपल एकत्र एकत्रित किए जा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने हर रोज 500 से अधिक संदिग्धों के सैंपल लिए जाने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन बीते तीन दिनों में मात्र 150 सैंपल ही लिए गए हैं। इनमें से 141 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना शेष है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को कोरोना के 10 सैंपल लिए गए हैं। कोई भी नया कोरोना का केस सामने नहीं आया है। इस समय जिला में कोरोना का केवल एक एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
डिस्पेंसरी और आरटीपीसीआर लैब में भी हुई कर्मचारियों की कमी
कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 79 कर्मचारियों को अस्थायी तौर पर नियुक्ति किया गया था। इसके बाद उन सभी कर्मचारियों का समय-समय पर कार्यकाल बढ़ा दिया गया। अब सभी कर्मचारियों को रिलीव कर दिया गया है। इनमें नर्स, एलटी, फार्मासिस्ट सहित अन्य कर्मचारी भी कई पदों पर काम कर रहे थे। इनको रिलीव करने के कारण डिस्पेंसरी और आरटीपीसीआर लैब में कर्मचारियों की कमी हो गई है। कोविड के सैंपलों की रिपोर्ट भी अब समय पर जारी नहीं हो पा रही है। नागरिक अस्पताल की डिस्पेंसरी में भी केवल एक ही फार्मासिस्ट कार्य कर रहा है। नर्स और डॉटा ऑपरेटर न होने के कारण स्थिति खराब हो रही है।
विभाग के पास यह है सुविधा
उपकरण संख्या
बेड 1212
वेंटिलेटर 301
ऑक्सीजन सिलिंडर, डी टाइप 549
ऑक्सीजन सिलिंडर बी टाइप 425 एचएफएनसी 03
ऑक्सीजन प्लांट 1000 लीटर प्रति मिनट
वर्जन
कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। लोगों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले में अभी जो मरीज संक्रमित मिले हैं। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित मरीजों को अस्पताल में दाखिल करने की व्यवस्था है। सर्जिकल वार्ड को कोविड वार्ड में बदल मरीजों को दाखिल किया जाएगा। - डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा।