{"_id":"60981dcd8ebc3e729b55857a","slug":"covid-19-sirsa-news-rtk607831444","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की पिंक बसों का एंबुलेंस के तौर पर होगा इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की पिंक बसों का एंबुलेंस के तौर पर होगा इस्तेमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण एंबुलेंस की कमी होना शुरू हो चुकी है। जिसके चलते अब रोडवेज की ओर से चार गुलाबी मिनी बसों को एंबुलेंस की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए एक बस में चार बेड लगाए गए है साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडर और मरीजों के परिजनों के बैठने के लिए सीटें भी लगाई गई है। सभी बसें रोडवेज की ओर से स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएंगी।
रोडवेज वर्कशाप कर्मचारियों की ओर से इन सभी बसों को एंबुलेंस की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। वर्कशाप कर्मचारियों की ओर से बस में सभी सीटों को बाहर निकाला गया है और बस में जगह अनुसार मरीजों के लिए चार-चार स्टेक्चर लगाए गए है। चार बसों में 16 मरीजोें को लाने-ले जाने की व्यवस्था होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह पहल की गई है। सरकार के निर्देशानुसार बसों को एंबुलेंस के लिए तैयार किया गया है। पहली बस बनकर तैयार हो चुकी है और प्रशासन को सुपुर्द करने की तैयारी है। इसके बाद प्रशासन अपने हिसाब से इन एंबुलेंस बस का इस्तेमाल करेगा। बस में चालक रोडवेज का रहेगा।
चार बसों को एंबुलेंस की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। एक बस तैयार हो चुकी है। चारों बसों में 16 मरीजों के लिए व्यवस्था होगी। बस एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। बसे में एंबुलेंस की तर्ज पर तैयार होने के बाद मरीजों को इसका लाभ मिलना निश्चित है।
विज्ञापन
-खूबी राम कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो