फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Counseling and treatment provided to 11 drug addicts from five villages

Sirsa News: पांच गांवों के 11 नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग और करवाया उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Counseling and treatment provided to 11 drug addicts from five villages
डबवाली। डबवाली पुलिस का नशे के खिलाफ आमजन को एकजुट करने व गांव-गांव जाकर नशे से ग्रस्त लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक सुग्रीव कुमार ने अपनी टीम के साथ गांव माखा, चट्ठा, जोगेवाला, तिगड़ी और फूल्लो में 11 नशा पीड़ितों की पहचान की और उनकी काउंसिलिंग करवाकर इलाज शुरू करवाया।
विज्ञापन






नशा मुक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक सुग्रीव ने बताया कि पीड़ित लोगों में अधिकतर युवा हैं, जो मादक पदार्थों का सेवन करते हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि नशे की लत बीमारी है व इसका इलाज संभव है। युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि युवा ज्यादा से ज्यादा खेलों की ओर कदम बढ़ाएं व गांव के सरपंच व गणमान्य लोगों से अपने क्षेत्र में समय समय पर खेलों का आयोजन करवाने के बारे में कहा गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर उनके गांव में आसपास कोई नशे से पीड़ित है तो इसकी सूचना नशा मुक्ति टीम को जरूर दें। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से नशे से संबंधित सूचना व शिकायतों के लिए शुरू किए गए मानस पोर्टल की जानकारी दी व 1933 हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी, नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नं, 1933 पर काॅल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed