फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corporation's strictness on those who do not pay bills, 40 teams cut connections of 552 defaulters

बिल अदा न करने वालों पर निगम की सख्ती, 40 टीमों ने 552 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corporation's strictness on those who do not pay bills, 40 teams cut connections of 552 defaulters
उपभोक्ता का कनेक्शन काटते बिजली निगम टीम सदस्य। - फोटो : Sirsa
सिरसा। बिजली बिल ना भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निगम अधिकारियों ने अभियान शुरू किया है। बिजली निगम की 40 टीमों ने फील्ड में उतरकर 552 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। अभी भी निगम ने जिले के 1 लाख 35 हजार 829 उपभोक्ताओं से 93 करोड़ 82 लाख रुपये की रिकवरी करनी है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिल नहीं भरने वालों से रिकवरी की जा रही है। निगम ने फरवरी माह में कुल 552 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। अभियान के तहत विभाग की ओर राजनेता और फैक्टरी संचालकों के भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इस अभियान के दौरान बिजली निगम ने जिले के कुल 1 लाख 35 हजार 829 उपभोक्ताओं को डिफाल्टर घोषित किया हुआ है। जिनसे निगम ने 93 करोड़ 82 लाख रुपये की रिकवरी करनी है।
विज्ञापन

30 सरकारी विभाग भी है डिफाल्टर लिस्ट में
बिजली निगम की ओर से जिन उपभोक्ताओं को डिफाल्टर की लिस्ट में रखा है। उनमें से 30 सरकारी विभाग ऐसे है जो डिफाल्टर घोषित है। इन सरकारी विभागों से निगम ने 9 करोड़ 152 लाख रुपये वसूलने हैं। वहीं इनमें से 10 ऐसे सरकारी विभाग है जिनका निगम ने कनेक्शन भी काट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम ने भेजे नोटिस
बिजली निगम की ओर से रिकवरी करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत निगम की टीम घर-घर जाकर रिकवरी कर रही है। वहीं इस रिकवरी के दौरान निगम ने फरवरी माह में कुल 552 बिजली के कनेक्शन काटे हैं। जिनसे निगम ने 66 लाख रुपये की रिकवरी की है। वहीं 1 लाख 35 हजार 829 उपभोक्ताओं को निगम ने नोटिस भी भेजे हैं। अगर जल्द डिफाल्टर उपभोक्ताओं द्वारा बिल नहीं भरा जाता है तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अभियान के दौरान 10 करोड़ 28 लाख रुपये की रिकवरी की गई है। निगम के पास हर माह रिकवरी करने के लिए तय लक्ष्य आता है। जिसके तहत निगम टीम कार्य करती है। लेकिन वर्ष के अंतिम दिन माह में रिकवरी करने का टारगेट बढ़ जाता है।

इस प्रकार से है जिले में उपभोक्ता
- 1 लाख 35 हजार 829 डिफाल्टर
- 30 सरकारी विभाग डिफाल्टर
- कुल रिकवरी राशि 93 करोड़ 82 लाख रुपये
- 52 लाख 39 हजार रुपये के चालू डिफाल्टर
- 41 करोड़ 43 लाख रुपये के ऐसे उपभोक्ता जिनके कनेक्शन कटे हुए अब तक।
बिजली निगम द्वारा रिकवरी करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें डिफाल्टर उपभोक्ताओं से रकम जुर्माना वसूला जा रहा है। निगम की कुल 40 टीमें इस समय फिल्ड में काम कर रही है। वहीं 1 लाख 35 हजार 829 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 93 करोड़ 82 लाख रुपये की रकम वसूली जानी है।
-अनिल कुमार, सीए, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed