फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona investigation report was not found during the day, then in the evening, the youth created a ruckus

दिन में नहीं मिली कोरोना जांच की रिपोर्ट तो शाम को युवाओं ने किया हंगामा

Sat, 27 Feb 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation report was not found during the day, then in the evening, the youth created a ruckus
नागरिक अस्पताल में युवाओं के कोरोना सैंपल लेते चिकित्सक। - फोटो : Sirsa
सेना भर्ती से पहले शनिवार को नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच करवाने एवं रिपोर्ट लेने के दौरान युवाओं की भारी भीड़ लगी रही। दिनभर अस्पताल में एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काटने के बाद जब शाम तक युवाओं को कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं मिली तो युवाओं ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। जिसके पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने युवाओं को समझाया और रात तक युवाओं को कोरोना जांच रिपोर्ट वितरित की गई।
विज्ञापन

इससे पहले दिन में कोरोना जांच रिपोर्ट लेने के लिए युवाओं की खिड़की के आगे लंबी कतार देखने को मिली। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने दिन बीतते बीतते रिपोर्ट वितरित करने को लेकर अतिरिक्त स्टाफ को लगाया था। लेकिन शाम को जब खिड़की बंद कर दी तो युवाओं ने रोष प्रकट करना शुरू कर दिया। जिसके पश्चात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवाओं की समस्या जानी और अस्पताल प्रशासन से बातचीत की। इसके बाद डॉक्टरों ने रिपोर्ट वितरित करनी शुरू कर दी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, रविवार को भी सुबह 9 से 5 बजे के बीच युवाओं को रिपोर्ट वितरित कर दी जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ को लगा दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, सेना कार्यालय द्वारा हिसार छावनी में भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। सिरसा ब्लॉक के युवाओं की भर्ती एक मार्च यानी सोमवार को होनी है। भर्ती में भाग लेने के लिए युवाओं की कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। ऐसे में कोरोना जांच रिपोर्ट लेने के लिए युवाओं की नागरिक अस्पताल में भीड़ लगनी शुरू हो गई। यहां युवा बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों की उल्लंघन करते हुए नजर आए। जांच रिपोर्ट लेने के लिए युवा सुबह आठ बजे से ही नागरिक अस्पताल में लाइन में लगे रहे, लेकिन दिनभर चक्कर काटने के बाद भी युवाओं को रिपोर्ट नहीं मिल पाई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार रविवार को सुबह 9 बजे से 5 बजे के बीच सभी युवाओं को रिपोर्ट दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज आ रहे 500 से अधिक युवा
कोरोना जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में हर रोज 500 से अधिक युवा पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट वाली खिड़की में दिनभर युवाओं की लंबी कतार और भीड़ देखने को मिली। कोरोना जांच होने के बाद युवाओं को अगले दिन रिपोर्ट लेने के लिए बुलाया जा रहा है। लेकिन रिपोर्ट वितरित करने की व्यवस्था न होने के कारण शनिवार को युवा परेशान होकर लौट गए।
रिपोर्ट बांटने की केवल एक ही खिड़की
नागरिक अस्पताल के ट्रेनिंग सेंटर में युवाओं को जांच रिपोर्ट देने के लिए केवल एक ही खिड़की बनाई गई है। बीते दिन दिनों में 1500 से अधिक युवाओं ने कोरोना सैंपल दिए। जिसके पश्चात वे कोरोना जांच रिपोर्ट लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे। रिपोर्ट लेने आए युवाओं की अपेक्षा यहां कर्मचारियों की संख्या कम थी।
कई युवा दूसरी बार रिपोर्ट करवाने पहुंचे
दो दिन पहले नागरिक अस्पताल की आरटीपीसीआर मशीन खराब होने के कारण युवाओं को तीन दिन बाद रिपोर्ट देने की जानकारी दी गई थी। जबकि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं से 72 घंटे के दरमियान की रिपोर्ट मांगी गई थी। ऐसे में दूसरे युवाओं को जब मशीन खराब होने की सूचना मिली तो युवा जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच गए। लेकिन रिपोर्ट आने में ही 72 घंटे पूरे होने के कारण युवा अब दोबारा से जांच रिपोर्ट करवाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच गए।
युवा बोले- सुबह से लगे है लाइन में लेकिन नहीं मिली रिपोर्ट
कोरोना जांच रिपोर्ट लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे युवा रोहित कुमार, अंकुर सिंह, गुरसेव सिंह, रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 25 फरवरी को कोरोना जांच करवाई थी, लेकिन इसके बाद 27 को कोरोना जांच रिपोर्ट आई है। जिसका समय सेना भर्ती के अनुसार पहले ही पूरा हो चुका है। ऐसे में अब उन्हें दोबारा कोरोना जांच रिपोर्ट करवानी पड़ रही है। अगर रविवार को रिपोर्ट नहीं मिली तो उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर भी किया जा सकता है। युवाओं ने बताया कि रिपोर्ट के दौरान एक मेडिकल सर्टिफिकेट भी मांगा गया है। जिस पर डॉक्टर का मेडिकल रजिस्ट्रेशन नंबर अनिवार्य है, लेकिन कई युवाओं के सर्टिफिकेट पर डॉ. ने रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज नहीं किया।
इन पदों पर हिसार छावनी में सेना भर्ती
हिसार सेना भर्ती कार्यालय द्वारा सैनिक (जनरल भर्ती), सैनिक (लिपिक, स्टोर कीपर, तकनीकी) और सैनिक (ट्रेडसमैन) श्रेणी के लिए भर्ती की जाएगी। जिसके कारण युवाओं की ओर से लंबे समय से तैयारी की जा रही है।

कोट
कोरोना जांच रिपोर्ट लेने के सभी युवा एक साथ अस्पताल में पहुंच गए। जिसके कारण खिड़की के आगे युवाओं की भीड़ हुई है। युवाओं को कोरोना जांच रिपोर्ट वितरित करने के लिए तीन टीमें बनाई है, ताकि युवाओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ा।
- डॉ. विरेश भूषण, डिप्टी सीएमओ सिरसा, नागरिक अस्पताल।

कोरोना जांच की रिपोर्ट लेने के लिए युवाओं की लगी लंबी कतार ।

कोरोना जांच की रिपोर्ट लेने के लिए युवाओं की लगी लंबी कतार ।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed