फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona infected with 24 teachers, including two teachers, the number of infected reached 149

दो शिक्षकों सहित 24 मिले कोरोना संक्रमित, 149 तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Sun, 28 Mar 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Corona infected with 24 teachers, including two teachers, the number of infected reached 149
कोरोना संक्रमण के मामले हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। बीते 10 दिन मेें अब तक कुल 174 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। रविवार को चोपटा के पॉलिटेक्निक कॉलेज और कालांवाली के पाना गांव के स्कूल में एक-एक शिक्षक सहित कुल 24 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आंकड़ा 149 हो गया है, जबकि 14 मरीज स्वस्थ होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

स्कूलों में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ अब शिक्षा विभाग के अधिकारी भी अलर्ट हो चुके हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों में सख्ती से नियमों का पालन करवाने को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। जिले में अब तक छह स्कूलों और पॉलिटेक्निक कॉलेज में 16 संक्रमित केस मिल चुके हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार को चलाया जाएगा मेगा ड्राइव
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब मंगलवार और बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगाने का मेगा ड्राइव अभियान चलाया जाएगा। विभाग की ओर से कुल 15 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसको लेकर विभाग ने टीमों को अलग-अलग स्थान पर बैठकर लोगों को वैक्सीन लगाने का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को यहां पर आए संक्रमितों के मामले
रविवार को सिरसा के हुडा सेक्टर में चार, प्रीतनगर, खैरपुर, अग्रसेन कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, एडीसी कॉलोनी, शाह सतनाम, एमआईटीसी वाली गली, एडिशन अनाज मंडी में एक-एक, गोबिंदनगर में दो, डबवाली में तीन, ऐलनाबाद में एक, नाथूसरी चोपटा में एक, रानियां में दो, चौटाला में एक मरीज सहित 24 मरीज संक्रमित मिले हैं। विभाग की ओर से अब तक 263704 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 8326 मरीज संक्रमित पाए गए। अब तक जिले में कुल 117 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

वर्जन
मंगलवार और बुधवार को जिले में कोरोना वैक्सीन का मेगा ड्राइव चलाया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एक अप्रैल के बाद 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed