फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona havoc: Three new infected found, cases increased in two days

कोरोना का कहर : तीन नये संक्रमित मिले, दो दिन में बढ़े केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Corona havoc: Three new infected found, cases increased in two days
सिरसा। जिले में कोरोना ने एक बार फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। रविवार को भी कोरोना के तीन नए केस मिले हैं। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। दो दिन के दौरान संक्रमण बढ़ते हुए दिखने लगा है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। ये केस ओढ़ां, माधोसिंघाना और चौटाला में मिले हैं। इन सभी का इलाज शुरू कर दिया है। हालांकि शनिवार को भी ऐलनाबाद क्षेत्र में दो केस सामने आए थे लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने केवल एक केस को रिकॉर्ड में चढ़ाया है जबकि दूसरे केस को जिले से बाहर का होने के कारण शामिल नहीं किया। सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1946 व्यक्तियों की टेस्टिंग की गई और अब तक पांच लाख 51 हजार 61 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। जिले में संक्रमण के कुल 29 हजार 281 मामले सामने आ चुके हैं और अब तक 28 हजार 768 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। इस समय में जिले में कोरोना संक्रमण के तीन एक्टिव केस है तथा जिले का रिकवरी रेट 98.24 फीसदी है।
विज्ञापन

विदेेशों से अब तक आ चुके 80 लोग
कोरोना के नए रूप ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। विदेशों से आने वालों के स्वास्थ्य पर निगाह रखी जा रही है। अब तक जिले में दूसरे देशों से 80 लोग आ चुके हैं। इन सभी के सैंपल लिए गए हैं। इतना ही नहीं पहली रिपोर्ट के 5 दिन बाद में दूसरा सैंपल भी लिया जाएगा ताकि कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed