फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona active case,sirsa news

जिले में 74 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दो संक्रमितों ने तोड़ा दम

Fri, 04 Sep 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
corona active case,sirsa news
शुक्रवार को जिले में कोरोना के 74 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का भी आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई है। जिले में अब मौत का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 74 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 14 कालांवाली से, 14 डबवाली, तीन संत नगर, दो ओटू, दो बडागुढ़ा, दो बांसल कॉलोनी, एक पन्नीवाला मोटा, दो कोर्ट कॉलोनी, एक अग्रसेन कॉलोनी, एक सिविल अस्पताल सिरसा, दो एयर फोर्स स्टेशन, एक जीटीएम, एक शिव चौक, एक सांगवान चौक, एक दयाल सिंह नगर, एक जनकल्याण, एक नोहरिया बाजार, दो एफ ब्लॉक, एक सी ब्लॉक, एक संत नगर, एक ऐलनाबाद, एक ढ़ाणी शेरांवाली ऐलनाबाद, एक तेलियांवाली गली, एक नोहरिया बाजार, एक गोविंद नगर, दो हुडा, एक चांदनी चौक, एक धिंगतानियां, एक डीसी कॉलोनी, एक एफ ब्लॉक, एक मुल्तानी कॉलोनी, एक शाह सतनाम चौक, एक बुर्जकर्मगढ़, एक नोहरिया बाजार, एक डीसी कॉलोनी, दो एडीसी कॉलोनी, एक अलावाली गली और एक एफ ब्लॉक से संक्रमित मिला है। वहीं 28 लोग संक्रमण से ठीक होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो की हुई मौत
पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई है। शुक्रवार को संक्रमित 70 वर्षीय बुजुर्ग और 71 वर्षीय महिला की मौत हो गई। संक्रमित 70 वर्षीय बुजुर्ग चांदनी चौक का रहने वाला है जो कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद विभाग ने संक्रमित का इलाज शुरू कर दिया था। लेकिन इसी दौरान शुक्रवार को बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं एफ ब्लॉक की रहने वाली 71 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विभाग ने इसकी सूचना प्रशासन को दी और नगर परिषद के कर्मचारियों से दोनों शवों का दाह संस्कार करवाया गया। वहीं मौत का आंकड़ा अब 23 हो गया है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 562 है। 1546 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाज्मा लेने के लिए विभाग बना रहा सूची
स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमितों का प्लाज्मा थैरपी से इलाज करने के लिए स्वस्थ हुए मरीजों का प्लाज्मा लेने के बारे में विचार कर रहा है। जिस पर विभाग ने स्वस्थ हुए संक्रमितों की सूची बनानी शुरू कर दी है। विभाग उन लोगों से संपर्क कर पूछेगा, जो स्वस्थ हुए संक्रमित प्लाज्मा देंगे उसी का नाम सूची में डालकर प्लाज्मा लिया जाएगा।

जिले में शुक्रवार को 74 लोग संक्रमित मिले हैं। दो लोगों की मौत हुई है। प्लाजमा के लिए सूची बनाई जा रही है। लोग अगर मास्क और सामाजिक दूरी का प्रयोग करेंगे तो संक्रमण से बच सकते हैं।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed