फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Controversy over the degree of CDLU assistant registrar in Sirsa of Haryana

सिरसा: सीडीएलयू के सहायक रजिस्ट्रार की डिग्री को लेकर विवाद, सत्यापन में खुलासा, जारी ही नहीं की

Wed, 27 Apr 2022 02:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह भूपेंद्र पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
भूपेंद्र पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 02:52 AM IST
सार

शिकायत और जांच के बाद कार्यकारी परिषद में एजेंडा बनाया, लेकिन बिना मंथन वापस हो गया। बुधवार को होने वाली बैठक में एक बार फिर इस मुद्दे पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Controversy over the degree of CDLU assistant registrar in Sirsa of Haryana
सीडीएलयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के सहायक रजिस्ट्रार की डिग्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्नातकोत्तर का दावा करने के बाद पदोन्नति मिली तो शिकायत हो गई। शिकायत की जांच के दौरान सीडीएलयू ने सत्यापन कराया। लेकिन जवाब आया कि ऐसी कोई डिग्री जारी ही नहीं की। ये मुद्दा कार्यकारी परिषद की बैठक का एजेंडा भी बना लेकिन बिना चर्चा और जांच का हवाला देकर स्थगित करते हुए वापस भेज दिया। अब एक बार फिर ये मुद्दा कार्यकारी परिषद में गरमाएगा। बुधवार को प्रस्तावित बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा और मंथन होगा।

विज्ञापन

 

सीडीएलयू का नियम है कि यदि पदोन्नति हासिल करनी है तो निर्धारित योग्यता के साथ अनुभव भी होना चाहिए। विश्वविद्यालय में कार्यरत हरबंस लाल ने भी एमए राजनीतिक विज्ञान की डिग्री होने का दावा करते हुए पदोन्नति की मांग की। विश्वविद्यालय ने उन्हें पदोन्नत कर दिया। पदोन्नति पाकर सहायक रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हरबंस लाल की डिग्री को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन

 

शहर के रानियां गेट निवासी भजन लाल और सीडीएलयू में ही कार्यरत एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने शिकायत भेजी। इस शिकायत में आरोप लगाए कि हरबंस लाल की एमए की डिग्री फर्जी है। शिकायत के बाद सीडीएलयू ने जांच की और डिग्री के सत्यापन के लिए प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खास बात है कि हरबंस लाल ने एक बार फिर 8 अक्तूबर 2021 को पत्र भेजकर स्नातकोत्तर कोर्स करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुमति मांगी। सवाल है कि जब पहले से पीजी की डिग्री है तो दोबारा करने की जरूरत क्या है। 


सत्यापन में खुलासा : डिग्री जारी ही नहीं की
हरबंस लाल ने एमए की डिग्री किए जाने का कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से करने का दावा किया। जांच के दौरान सीडीएलयू के रजिस्ट्रार ने कर्नाटक यूनिवर्सिटी को चार बार 21 जुलाई 2020, 1 दिसंबर 2020, 5 फरवरी 2021 और 8 अक्तूबर 2021 को पत्र लिखा। इसका जवाब 14 दिसंबर 2021 को आया। इस पत्र में कर्नाटक यूनिवर्सिटी ने जवाब दिया। पत्र में कहा है कि उस समय यूनिवर्सिटी डिग्री जारी करने के लिए सक्षम नहीं थी, इसलिए ऐसी कोई डिग्री जारी नहीं की है। 


कार्यकारी परिषद में लाए मुद्दा, जांच का हवाला देकर लिया वापस, अब फिर होगी चर्चा
सीडीएलयू की 15 फरवरी 2022 को कार्यकारी परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में फर्जी डिग्री की जांच, सत्यापन और कर्नाटक यूनिवर्सिटी से आए पत्र का पूरा ब्योरा लेकर एजेंडा शामिल किया गया। ताकि कोई फैसला लिया जा सके। लेकिन इस बैठक में जांच का हवाला देकर का एजेंडा आइटम को स्थगित कर दिया। अब बुधवार को एक बार फिर कार्यकारी परिषद की बैठक होनी है। इस बैठक में बजट और अन्य मुद्दों सहित हरबंस लाल की शिकायत और जांच को लेकर फिर मंथन किया जाएगा।

 

मेरी डिग्री को लेकर कोई शिकायत या कार्यकारी परिषद में एजेंडा को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। -हरबंस लाल, सहायक रजिस्ट्रार, सीडीएलयू, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed