फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Controversy over GST passage, contractors allege commission demand

Sirsa News: जीएसटी पास कराने पर विवाद, ठेकेदारों ने कमीशन मांगने का आरोप लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Controversy over GST passage, contractors allege commission demand
सिरसा। नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के दौरान प्रयोग किए जाने वाले मटीरियल की जीएसटी पास करवाना ठेकेदारों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। शुक्रवार को जीएसटी मंजूरी के एवज में कमीशन मांगने पर नगर परिषद में विवाद खड़ा हो गया। मामले के बाद ठेकेदारों ने एमई प्रवेश कौशिक के साथ बैठक कर कमीशन की मांग पर कड़ा विरोध जताया और साफ कहा कि वे किसी भी प्रकार का अतिरिक्त भुगतान नहीं करेंगे।
विज्ञापन


एमई प्रवेश कौशिक ने ठेकेदारों को आश्वासन दिया कि यदि कोई कर्मचारी अथवा अधिकारी जीएसटी पास करवाने के नाम पर कमीशन मांगता है, तो उसे तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जीएसटी पास करवाने की प्रक्रिया में किसी विस्तृत फाइल को चलाने की आवश्यकता ही नहीं होती।
विज्ञापन

केवल दो दस्तावेज पर दो अधिकारियों के हस्ताक्षर जरूरी हैं और दोनों दस्तावेज एक्सईएन और एआरओ के पोर्टल पर ही स्वीकृत हो जाते हैं। इसके विपरीत अब तक जीएसटी पास करवाने के लिए एमई, एक्सईएन, चेयरमैन, एआरओ और जिला नगर आयुक्त तक के हस्ताक्षर करवाए जाते रहे हैं, जबकि नियमों के अनुसार केवल दो हस्ताक्षरों की ही जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ठेकेदार बोले - ऐसे तो विकास कार्य करना ही मुश्किल हो जाएगा
नगर परिषद में शुक्रवार को हुई बैठक में ठेकेदारों ने एमई को बताया कि जीएसटी सीधे तौर पर सरकार को दिया पैसा होता है। अगर, इसे ही पुन: प्राप्त करने के लिए कमीशन देना होगा तो विकास कार्य कैसे करेंगे। जीएसटी में ये हालात रहेंगे तो दूसरे बिलों में हमारे साथ क्या होगा। इस तरह से विकास कार्यों को नियमित रूप से किया जाना संभव नहीं है।
---
चेयरमैन तक पर लगाए आरोप
शुक्रवार को दोपहर को एक ठेकेदार अपनी जीएसटी फाइल पास करवाने के लिए चक्कर काट रहा था। उसने बताया कि जीएसटी की फाइल को चेयरमैन पास नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों की फाइल चेयरमैन के पास पेंडिंग पड़ी है। तब सीनियर ठेकेदार विजय कुमार ने उसे जानकारी दी कि जीएसटी के लिए फाइल चलाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए बैठक हो चुकी है, दो फॉर्म पर दो ही अधिकारियों के साइन करवाने हैं। किसी को कमीशन देने की जरूरत नहीं है। ऐसे में जीएसटी के लिए चेयरमैन तक पर पैसे मांगने के आरोप लगना बेहद चौंकाने वाला है।

---

जीएसटी पास करने के लिए कमीशन लेने के आरोप बेबुनियाद हैं। यदि कोई जैसे पैसा मांगता है तो वह उन्हें अवगत करवाए। उन पर कार्रवाई की जाएगी। गलत आरोप कोई न लगाए। - वीर शांति स्वरूप,चेयरमैन, नगर परिषद
---
जीएसटी के लिए ठेकेदार को कुछ दिक्कत आ रही थी, उसका समाधान करवा दिया गया है।
- प्रवेश कौशिक, एमई, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article