फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Controversy over dissolution of the executive of contracted teaching association in CDLU

Sirsa News: सीडीएलयू में अनुबंधित टीचिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग करने पर विवाद

Thu, 30 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 30 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Controversy over dissolution of the executive of contracted teaching association in CDLU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में अनुबंधित टीचिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है। कार्यकारिणी भंग करने के साथ ही टीचिंग एसोसिएशन के बीच विवाद शुरू हो गया।
जहां प्रवक्ता और महासचिव ने कार्यकारी भंग होने की घोषणा की, वहीं उप प्रधान डाॅ. राकेश सैनी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। न ही कोई बैठक हुई है और न ही कार्यकारिणी भंग हुई है। इस मामले में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन की कैशियर व प्रवक्ता डाॅ. वंदना तथा महासचिव डा. प्रदीप कम्बोज ने संयुक्त रूप से बयान जारी किया कि पिछले कुछ महीनों से मीडिया में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की तरफ से कई प्रकार के नकारात्मक खबरें टीचिंग एसोसिएशन के नाम पर जारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण विश्वविद्यालय में गलत संदेश व वातावरण पनप रहा था। वीरवार को बैठक कर कार्यकारिणी भंग कर दिया गया है और सीडीएलयू प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। शीघ्र आगामी मीटिंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed