{"_id":"64a850a51cbd92a32a046676","slug":"contractors-clashed-in-transaction-dispute-kicked-and-punched-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-2422-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लेनदेन के विवाद में भिड़े ठेकेदार, चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लेनदेन के विवाद में भिड़े ठेकेदार, चले लात-घूंसे
Fri, 07 Jul 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद कार्यालय में दोपहर में दो ठेकेदार टेंडर की रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच खूब लात-घूंसे चले। ठेकेदारों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद, नगर परिषद के बाहर ही दोनों पक्षों ने एकदूसरे से मारपीट करनी शुरू कर दी। भीड़ एकत्र होने के बाद ठेकेदार व उनके साथी वहां से फरार हो गए। वहीं, अभी किसी भी पक्ष की तरफ से मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद कार्यालय में कमरे में शुक्रवार दोपहर बाद ठेकेदार वहां पर एकत्र हो गए। इस दौरान दो ठेकेदारों की टेंडर को लेकर आपस में रंजिश होने के कारण कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने के बाद दोनों ने आपस में मारपीट करनी शुरू कर दी है। इसके कुछ समय बाद ही दोनों ने अपने साथियों को नगर परिषद के बाहर बुला लिया। एक ठेकेदार कार में सवार वहां से जाने लगे तो दूसरे के साथियों ने उस पर हमला कर दिया, जिसके पश्चात एक ठेकेदार वहां से चला गया, जिसके पश्चात मामला शांत हो गया। ऐसे में अभी पुलिस के पास किसी भी पक्ष की तरफ शिकायत नहीं दी गई है।