फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Contest between Congress and Halopa in Sirsa constituency

Sirsa News: सिरसा हलके में कांग्रेस और हलोपा में मुकाबला

Sun, 06 Oct 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 06 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Contest between Congress and Halopa in Sirsa constituency
 गांव बाजेंका में पोलिंग पार्टियों के शामियाने में लगी भीड़। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नवरात्र होने के कारण घरों से पूजा पाठ करने के बाद ग्रामीण और शहरी मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचा। इस कारण सुबह सात से 10 बजे तक मतदान की गति बेहद धीमी रही लेकिन 10 बजे के बाद मतदान ने तेजी पकड़ी। गांवों और डेरा सच्चा सौदा के बूथों में भीड़ नजर आई।
युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में जोश देखने के लिए मिला। कोई कांग्रेस तो कोई हलोपा को मतदान करने के दावे करता नजर आया। गांवों में कहीं कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त मिलती नजर आई जबकि शहर में हलोपा आगे दिखी। गांव बेगूं, बाजेंका, नेजिया, कंवरपुरा, गांव शेरपुरा, फूलकां में बड़े स्तर पर मतदान करते नजर आए। इन गांवों में मतदान शांतिपूर्वक हुआ।
विज्ञापन


सिरसा के गांवों में क्रिटिकल माने जाने वाले गांव बेगू के बूथ पर लोगों में उत्साह देखने के लिए मिला। बेगू के सरकारी स्कूल में बने पांच बूथों में सबसे ज्यादा डेरे के अनुयायी मतदान करने पहुंचे। इन दोनों केंद्रों पर कांग्रेस और हलोपा समर्थकों की भीड़ बराबर दिखी। गेट पर डेरे के अनुयायी स्वयं मतदाताओं से हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए। इन बूथों पर मतदाताओं में जोश दिखा। सुबह 11:30 बजे भी लोग लंबी लाइन में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गांव नेजिया में स्थिति बिल्कुल अलग नजर आई। बड़े शांतिपूर्वक मतदान किया जा रहा है। लोग अपने स्तर पर ही प्रबंधन करते दिखे। 1,700 मतदाता वाले गांव में लोग आराम से वोट डाल रहे थे। कौन जीतेगा या हारेगा। इस पर चर्चा करते नहीं दिखे।
--
सिरसा के गांव बाजेकां में मतदान के लिए लोगों में जोश नजर आया। कांग्रेस और हलोपा के पंडाल में भीड़ दिखी। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में जोश था। बाजेकां में महिला, बुजुर्ग और युवा मतदान में रुचि दिखा रहे थे। गांव बाजेंका को क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया था। इसका मोर्चा बीएसएफ ने संभाला था। मतदान के बाद लोगों को केंद्र के आसपास आने नहीं दिया जा रहा था। हालांकि बाजेकां और कंवरपुरा के पंडाल में भीड़ नजर आई। गांव शेरपुरा में कांग्रेस पिछड़ रही है। गांव फूलकां में कांग्रेस और हलोपा में कांटे का मुकाबला दिख रहा है।

---बॉक्स
डेरे के बूथों पर मतदान बताएगा किसको मिला समर्थन
गांव बेगू के पांच बूथों में लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस को जीत मिली थी। हालांकि भाजपा प्रत्याशी को भी काफी वोट मिले थे। इस बार भी इसी प्रकार की कुछ स्थिति नजर आ सकती है। सूत्रों के अनुसार डेरे की ओर से हलोपा को समर्थन दिया गया था लेकिन पंजाबी समाज के लोगों ने डेरे के इस संदेश पर अपनी नाराजगी जाहिर की। ऐसे में डेरे में पहली बार मत विभाजन दिखा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed