{"_id":"6415fa32ec719affed0ef657","slug":"consumers-will-now-be-able-to-pay-bills-in-corporation-office-on-saturdays-and-sundays-sirsa-news-c-21-1-83469-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अब शनिवार व रविवार को निगम कार्यालय में बिल भर सकेंगे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अब शनिवार व रविवार को निगम कार्यालय में बिल भर सकेंगे उपभोक्ता
Sat, 18 Mar 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नए आदेश जारी किए हैं। इससे छुट्टी के दिन भी निगम कार्यालय में कैश काउंटर खुले रहेंगे और उपभोक्ता बिजली बिल भरवा सकेंगे। बिजली ने ये नया बदलाव बीते शुक्रवार को देर शाम पत्र जारी कर किया है। पहले दिन शहर के उपभोक्ताओं ने 3 लाख 40 हजार रुपये का बिल भरा। वहीं कर्मचारियों में इन आदेशों को लेकर रोष है।
अब उपभोक्ता शनिवार व रविवार को भी बिजली निगम में आकर अपने बिल भर सकेगा। शनिवार को इसकी शुरुआत की गई। निगम में 2 कैश काउंटरों पर बिजली के बिल भरे गए। इस दौरान पहले दिन बिजली उपभोक्ताओं ने 3 लाख 40 हजार रुपये का बिल भरा । निगम में सिटी सब डिवीजन के उपभोक्ताओं ने 2 लाख 70 हजार रुपये का बिल भरा, वहीं 70 हजार रुपये का बिल इंडस्ट्रियल के उपभोक्ताओं ने भरा। कर्मचारियों ने नए आदेशों की निंदा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को भी सप्ताह में कम से कम एक छुट्टी तो देनी चाहिए। निगम में दो कैश काउंटर है, लेकिन शनिवार को निगम के सभी कर्मचारियों को बुलाया हुआ है। सभी रेवेन्यू व कैश काउंटरों के कर्मचारियों ने निगम ने काम पर बुलाया। रविवार को भी निगम के सभी कर्मचारी काम पर जाएंगे। स्टेट इलेक्ट्रसिटी बोर्ड यूनियन के सर्कल सेकेटरी सतिंद्र मोंगा ने कहा कि कर्मचारी भी तो इंसान है, लेकिन निगम शायद ये भूल गया है। कर्मचारियों को निगम सप्ताह में एक भी छुट्टी नहीं दे रहा है। जो सरासर गलत है। अगर आगे भी ऐसा ही चलता रहा तो यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगा।
वर्जन
बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शुक्रवार को आदेश जारी हुए हैं। इसके तहत अब शनिवार और रविवार को भी कैश काउंटर खुले रहेंगे। बिजली उपभोक्ता छुट्टी के दिन भी बिल भर सकेंगे। - राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम सिरसा।