{"_id":"6658b9d1fdb2b735b10154d9","slug":"congressmen-protested-against-changing-the-hard-disk-of-the-strong-room-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-120443-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्ट्रांग रूम की हार्ड डिस्क बदलने पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्ट्रांग रूम की हार्ड डिस्क बदलने पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
Thu, 30 May 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 30 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। सीडीएलयू में स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क बदलने को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने विरोध जताया है। आरोप है कि बिना राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताए, इन हार्ड डिस्क को बदल दिया गया। बाद में मौके पर पहुंचे जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने सभी को स्थिति स्पष्ट की और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की पूरी जानकारी दी।
सीडीएलयू में कांग्रेस की ओर से निगरानी के लिए लगाए गए प्रभारी ज्ञानी जरनैल सिंह व कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे के लिए लगाई गई हार्ड डिस्क को बिना उन्हें बताए हटा दिया गया है। जिससे यह संशय पैदा हो रहा है कि इस बीच ईवीएम बदल दी गई हैं। पूरे देश में ऐसी ही चर्चाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि हार्ड डिस्क बदलने के समय राजनीतिक दलों के नेताओं को भी बुलाना चाहिए था, लेकिन किसी को बिना बताए यह हार्ड डिस्क बदल दी गई, जो गलत बात है। मामले की सूचना पाकर जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि कुछ लोगों को इस मामले में अनावश्यक तौर पर शक हुआ है। हार्ड डिस्क का स्पेस पूरा होने के बाद इसे बदलना जरूरी है। यह सभी हार्ड डिस्क बहुत महत्वपूर्ण हैं और इसके आरओ के पास जमा करवाया जाता है। मतगणना के बाद अगर कोई पार्टी कोर्ट में भी जाती है, तो इनको पेश करना पड़ता है। ईवीएम व वीवीपेट भी आरओ की निगरानी में रहती है। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम में 3 लेयर की सुरक्षा है, जिसमें पहले पैरा मिलिट्री फोर्स, दूसरी कमांडो फोर्स व तीसरी हरियाणा पुलिस यहां पर निगरानी रखती है। स्ट्रांग रूम में हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिन लोगों को शक हुआ था, उनको पूरी व्यवस्था को दिखाया गया है।