फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress supported councilors opened front against Municipal Council Chairman

Sirsa News: कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने नगर परिषद चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 14 Sep 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Congress supported councilors opened front against Municipal Council Chairman
डबवाली में प्रेस कॉन्फेंस करते विनोद बांसल, सुमित अनेजा व अन्य।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। इनेलो समर्थित नगर परिषद के चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा और वार्ड 16 के पार्षद सुमित अनेजा के बीच कार्यालय में तीखी नोकझोंक के बाद वीरवार को कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने चेयरमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
पार्षद सुमित अनेजा ने कहा कि बुधवार को चेयरमैन उनके वार्ड में आए थे। उन्होंने इलाके के लोगों को गुमराह किया था। उन्होंने इस संदर्भ में चेयरमैन के कार्यालय में जाकर बात करनी चाही तो चेयरमैन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि जब पूरे नगर परिषद में सीसीटीवी लगे हैं तो चेयरमैन के कक्ष में भी होने चाहिए। कांफ्रेंस में कांग्रेस समर्थित महिला पार्षद मधु बागड़ी, ज्योति रानी, दीपक बाबा, सुमित अनेजा, भारती, पार्षद प्रतिनिधि रविंद्र बिंदु व पूर्व पार्षद विनोद बंसल, शहर कांग्रेस प्रधान पवन गर्ग, हरियाणा प्रदेश डेलिगेट विजय वर्मा, बाबूराम वर्मा, अमन भारद्वाज, राकेश वाल्मीकि, सुमित मिढा, मनवीर मान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कका
विज्ञापन




कांफ्रेंस में रखे यह मुद्दे
1 शहर में बन रहीं गलियों में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है।
2 शहर से बेसहारा पशुओं के कारण हादसे हो रहे हैं, अभी तक टेंडर नहीं हुआ है।
3 चेयरमैन के कक्ष में भी कैमरे लगाए जाएं।
4 कूड़े का उठान नहीं हो रहा है, इसका हल किया जाए।
5 एनडीसी पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।
6 सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण सफाई व्यवस्था बिगड़ गई।
7 पार्षदों के बैठकों में दिए गए एजेंडों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
8 सवा साल से हाउस की बैठक नहीं हुई



मैंने किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है। विकास कार्य सभी वार्डों में करवाए जा रहे हैं। शहर के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। - टेकचंद छाबड़ा, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed