फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress's Satyagraha in protest against Agneepath Scheme

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress's Satyagraha in protest against  Agneepath Scheme
गांधी पार्क में सत्याग्रह के दौरान उपस्थित कांग्रेसी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह आंदोलन कर रोष व्यक्त किया। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं सिरसा शहर, डबवाली और ऐलनाबाद में तीन घंटे तक धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और योजना को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को शहर के अनाज मंडी स्थित गांधी पार्क में तीन घंटे तक सत्याग्रह आंदोलन किया और पहले की भांति सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, राजकुमार शर्मा व नवीन केडिया ने कहा कि सरकार इस योजना की आड़ में सेना में ठेकेदारी प्रथा लागू करना चाहती है। सेना भर्ती ही एक ऐसी प्रक्रिया है, जहां न तो सरकार के नुमाइंदों के फोन चलते है और न ही कोई पैसा। यहां वहीं युवा जाते हैं जो दिल में देश की सेवा का जज्बा रखते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक हमारे देश का गौरव है, उसी पर ये सरकार राजनीति कर रहे है, जो शर्म की बात है। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष उर्मिल भारद्वाज, लादूराम पूनिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा व वेद भाट, हनुमान पटीर, सुरजीत भावदीन, तिलकराज चंदेल, नायब सिंह थिराज एडवोकेट, कुलवंत कौर, सुमित्रा यादव, राखी मौर्य एडवोकेट, श्यामलाल वर्मा, मदन सैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना देश व युवा दोनों के हित में नहीं, सरकार तुरंत रद्द करे : डॉ. केवी सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरीवाला/डबवाली। अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. केवी सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से अग्निवीर योजना को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना देश व युवा दोनों के हित में नहीं है। देश के युवा चार साल नौकरी करने के बाद फिर कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह देश की सेना का अपमान है और यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सरकार को यह योजना तुरंत रद्द कर देनी चाहिए। इस अवसर पर शहरी प्रधान पवन गर्ग, पार्षद दीपक बाबा, पार्षद भारत भूषण भारती, इंदर जैन, निवर्तमान विनोद बांसल, निवर्तमान पार्षद रविंद्र बिंदू, गुरमेल बराड़, प्रकाश चंद बांसल, निवर्तमान पार्षद जगदीप सूर्या, युवा शहरी प्रधान सुमित मिढ़ा उपस्थित रहे।

युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है केंद्र सरकार : भरत सिंह
ऐलनाबाद। अग्निपथ योजना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी सांकेतिक धरने के तहत सोमवार को तहसील कार्यालय में पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल के नेतृत्व में धरना लगाया गया । भरत सिंह बैनीवाल व मलकीत सिंह खोसा ने कहा कि केंद्र सरकार देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। अग्निपथ योजना से ना केवल देश के युवाओं के साथ छल है, इसके साथ-साथ देश की सुरक्षा को भी खतरे में डाला जा रहा है। सरकार ने सरकारी खर्च पर प्रशिक्षण कर कॉरपोरेट के लिए सिक्योरिटी गार्ड तैयार करने की नीति बनाई है। कृषि कानून की तरह यह योजना भी सरकार को वापस लेनी पड़ेगी। धरना स्थल पर नवनिर्वाचित चेयरमैन नपा ऐलनाबाद रामसिंह सोलंकी, जरनैल सिंह बराड़, सुरेंद्र भादू, बबलू शेखावत, भजन सामा, राधेश्याम मेहता, राजकुमार मेहता, सुखविंद्र सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed