Hindi News
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Congress defeats Congress, this is not a new thing in the party but an old disease: Ashok Tanwar
{"_id":"616c5cea29dcb0667f585e4a","slug":"congress-defeats-congress-this-is-not-a-new-thing-in-the-party-but-an-old-disease-ashok-tanwar-sirsa-news-hsr614666670","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है, यह पार्टी में कोई नई बात नहीं बल्कि पुरानी बीमारीः अशोक तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है, यह पार्टी में कोई नई बात नहीं बल्कि पुरानी बीमारीः अशोक तंवर
अपना भारत मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डॉ. अशोक तंवर
- फोटो : Sirsa
Link Copied
सिरसा। अपना भारत मोर्चा के संस्थापक एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने अपने आवास पर ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर अपना भारत मोर्चा के सहयोगियों की बैठक को संबोधित किया। तंवर ने कहा कि आज देश को बचाने की बहुत आवश्यकता है और इसी मानसिकता के लोगों को एकजुटता के साथ आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन
अपना भारत मोर्चा ऐसे ही लोगों के लिए बेहतर मंच है जो विकृत हो चुकी राजनीतिक व्यवस्था को दूर कर देश के लोगों के लिए एक बेहतर भारत की व्यवस्था दे सके। ऐलनाबाद उपचुनाव के सिलसिले में उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर के बाद वे ऐलनाबाद की जनता के साथ फीडबैक लेकर मैदान में उतरेंगे और जो भी जनता के हितों के लिए पूरी तरह से संघर्ष करता नजर आएगा, उसे ही अपना भारत मोर्चा का समर्थन हासिल होगा। तंवर ने कांग्रेस के संदर्भ में कहा कि पुरानी पार्टी है, मगर कांग्रेस को कांग्रेस ही हराती है। यह पार्टी में कोई नई बात नहीं बल्कि पुरानी बीमारी है। इसी वजह से ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस को तीसरे नंबर पर खिसकना पड़ रहा है। तंवर ने कहा कि वर्तमान समय में देश के राजनीतिक हालात ऐसे हैं कि ज्यादातर पार्टियां लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर उन्हें भटकने पर मजबूर कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।