फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress-BJP leaders clash in Ellenabad, voting took place peacefully in Rodi and Raniya

Sirsa News: ऐलनाबाद में भिड़े कांग्रेस-भाजपा नेता, रोड़ी व रानियां में शांतिपूर्वक हुआ मतदान

Sun, 26 May 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Congress-BJP leaders clash in Ellenabad, voting took place peacefully in Rodi and Raniya
ऐलनाबाद, रोड़ी। ऐलनाबाद में लोकसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। ऐलनाबाद शहरी क्षेत्र के अलावा किसी भी गांव में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हालांकि ऐलनाबाद की मार्केट कमेटी में बने पोलिंग के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पैसे बांटने का आरोप लगाया। जिससे पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस व बीजेपी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस प्रशासन ने हालात को संभालते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और स्वयं पुलिस अधीक्षक सिरसा विक्रांत भूषण ने मौके पर पहुंचे कर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऐलनाबाद क्षेत्र में मतदान अपने निर्धारित समय प्रातः 7 बजे शुरू हो गया था। गर्मी को देखते हुए लोगों का प्रातः ही मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह जैसे जैसे समय बढ़ता गया मतदान केंद्रों के बाहर मतदान करने वाले मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो चुकी थी और 11 बजे तक ऐलनाबाद के विभिन्न बूथ पर मतदान करीब 25 प्रतिशत रहा। जैसे जैसे धूप बढ़ती गई मतदान की रफ्तार कुछ धीमा होती गई और एक बजे तक ऐलनाबाद क्षेत्र में मतदान करीब 43 प्रतिशत रहा। एक बजे के बाद क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते मतदान की रफ्तार काफी धीमा हो गई और केंद्रों पर सुबह के समय दिखने वाली भीड़ गायब हो गई। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक ऐलनाबाद क्षेत्र में मतदान में केवल 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और मतदान करीब 54 प्रतिशत रहा। शाम पांच बजे तक मतदान का रुझान इससे भी धीमा रहा और करीब 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए मतदान करीब 63 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन



-रोड़ी में हुआ 67.04 फीसदी मतदान
रोड़ी कस्बा में शनिवार सुबह 7 बजे पांच जगहों पर कुल 9 बूथों पर मतदान शुरू हो गया। करीबन पौने 9 बजे सिरसा से पूर्व सांसद रहे चरनजीत सिंह रोड़ी ने बूथ नंबर 64 पर अपने परिजनों सहित मतदान किया। सुबह से शाम तक लगातार शांतिपूर्वक ढंग से मतदान प्रक्रिया जारी रही। दोपहर को गर्मी होने की वजह सभी बूथों पर मतदाताओं की संख्या में कमी आई और तीन बजे के बाद उसी तरह से लगातार मतदान होता रहा। रोड़ी स्थित रा.व.मा. विद्यालय में बूथ नंबर 60 पर 1023 में से 700, बूथ नंबर 61 पर 1023 में से 630, बूथ नंबर 62 पर 920 में से 614, धर्मशाला रविदास मंदिर में बूथ नंबर 63 पर 918 में से 632, बूथ नंबर 64 पर 885 में से 651, मेन बाज़ार स्थित महाजन धर्मशाला में बूथ नंबर 65 पर 981 में से 675, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल हरिया पत्ती में बूथ नंबर 66 पर 1120 में से 692, बूथ नंबर 67 पर 1091 में से 740, मार्केट कमेटी में बूथ नंबर 68 पर 1076 में से 725 वोट पोल हुए। कस्बा के कुल 9037 में से 6059 वोट पोल हुए। कस्बा रोड़ी में 67.04 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही मलड़ी, भीवां, मत्तड़, लहंगेवाला, रंगा, सुरतिया, रोहण, फग्गु, थिराज सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में मतदान शांतमय ढंग से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



-रानियां ईवीएम खराब होने के चलते 10 मिनट रुका मतदान
रानियां विधानसभा क्षेत्र में मतदान बेहद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विधानसभा क्षेत्र के गांव संतनगर व गिदड़ा में ईवीएम में तकनीकी खराब आने की वजह से करीब 10 मिनट के लिए मतदान रोका गया था। मतदान करने आए वोटरों में खासा जोश व उत्साह नजर आया। सुबह 7 बजे वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। लोग अपना वोट डालने के लिए लाइनों में लगे रहे। रानियां शहर में कुल 19 बूथ बनाए गए थे। शहर के राजकीय प्राइमरी स्कूल, राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेंकेडरी स्कूल, गर्ल्ज स्कूल, बीडीओ दफ्तर, नगरपालिका रानियां का कार्यालय, वीएन हाई स्कूल में मतदान के लिए बूथ बनाए गए जाकर वोट डाले। राजकीय प्राइमरी स्कूल में बने बूथ पर अव्यवस्था का माहौल दिखाई दिया। यहां वोटरों के लिए पीने की पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। गर्मी से बचाव के लिए न ही कोई पंखा या कूलर का इंतजाम किया गया था। जिसकी वजह से गर्मी के अंदर वोट डालने के लिए लाइन में खड़े वोटरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वोटरों ने इसकी शिकायत बूथ पर मौजूद पोलिंग अधिकारियों से भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed