फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Conflict of striking employees with contracted, no cleanliness in the city

अनुबंधित से हड़ताली कर्मचारियों का टकराव, शहर में नहीं हुई सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Conflict of striking employees with contracted, no cleanliness in the city
शहीद भगत सिंह पार्क के समक्ष जमा कूड़ा। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने अनुबंधित कर्मचारियों के सहारे सफाई करवाने का प्रयास किया तो हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध कर दिया और टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे अनुबंधित कर्मचारियों को बिना सफाई किए ही लौटना पड़ा। इसके साथ ही कर्मचारियों ने तीन दिन और हड़ताल को बढ़ाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

सफाई और दमकल कर्मचारियों की आठवें दिन भी हड़ताल जारी रही। बुधवार को सुबह शिवपुरी रोड स्थित अस्थायी डंपिंग प्वाइंट पर ठेकेदार के कर्मचारी सफाई करने के लिए पहुंचे। शहर में सफाई होने की सूचना हड़ताली कर्मचारियों को मिली तो वह सभी एकत्र होकर शिवपुरी रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने ठेकेदार के कर्मचारियों का विरोध करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने सरकार व नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और आमने सामने हो गए। इसके बाद ठेकेदार के कर्मचारी बिना सफाई किए ही लौट गए। इसके अलावा रानियां रोड स्थित बाबा बिहारी समाधि के पास भी इसी प्रकार की स्थिति हो गई। बुधवार को धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता नरेश चौहान ब्लॉक प्रधान ने की, जबकि मंच संचालन राजेश खिचड़ ने की। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हड़ताल को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया। अब 29 अक्तूबर तक नगर परिषद के सफाई और दमकल कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मनोज अटवाल ने बताया कि हड़ताल के दौरान शहर में किसी भी स्थान पर सफाई नहीं होने दी जाएगी। इससे शहर वासियों अभी और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पिछले आठ दिनों से सफाई न होने के कारण शहर के मुख्य बाजार, खाली प्लॉट और छोटे डंपिंग प्वाइंट कूड़े से अटे हुए हैं। शहर में अब करीब 160 टन कूड़ा बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

शहर के इन बाजारों में हो चुकी है स्थिति खराब
शहर के रोड़ी बाजार, एमसी मार्केट, मोहंता मार्केट, हिसारिया बाजार, नोहरिया बाजार, सुरतगड़िया बाजार, बाल्मीकि चौक, रानियां चुगी रोड, रानियां रोड, सरकूलर रोड, वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड, गोशाला मोहल्ला रोड, शिवपुरी रोड के आसपास स्थित कॉलोनियों व गलियों में बीते आठ दिनों से झाड़ू नहीं लग पाया है। इसके कारण यहां पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं और बेसहारा पशु इन ढेरों में मुंह मारते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से नहीं लिया गया कोई भी सख्त एक्शन
हड़ताली सफाई कर्मचारियों से काम करवाने को लेकर नगर परिषद ने अभी कोई भी सख्त एक्शन नहीं लिया है। इसके कारण शहर वासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने के बाद भी नगर परिषद शहर में सफाई नहीं करवा पा रही है। ऐसे में शहर वासियों में भी रोष पनपता जा रहा है।

रात को करवाएंगे सफाई : मुख्य सफाई निरीक्षक
हड़ताल के कारण दिक्कत हो रही है। वैसे डोर-टू-डोर उठान हो रहा है, लेकिन शहर में सफाई नहीं हो पा रही। दिवाली वाले दिन हमने रात के समय सफाई करवाई थी। उससे कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर विरोध हो गया है। -जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed