फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Compensation for crops damaged due to flood and pink bollworm will be available till November 30: Electricity Minister

बाढ़ और गुलाबी सुंडी से खराब हुई फसलों का 30 नवंबर तक मिलेगा मुआवजा : बिजली मंत्री

Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Compensation for crops damaged due to flood and pink bollworm will be available till November 30: Electricity Minister
लोक निर्माण विश्राम गृह में आमजन की समस्याएं सुनते बिजली मंत्री रणजीत सिंह। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने वीरवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ और गुलाबी सुंडी से खराब हुई फसलों का 30 नवंबर तक किसानों को मुआवजा मिलेगा। बिजली मंत्री के समक्ष विभिन्न गांवों से आए नागरिकों ने पेयजल, सिंचाई के लिए पानी, सड़क निर्माण व गांव के विकास कार्यों संबंधी शिकायतें रखीं। बिजली मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को तत्परता से निवारण के निर्देश दिए।

इस दौरान बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि जोहड़, स्कूलों, घरों की छतों और पार्क में ऊपर से जाने वाली तारें हटाई जा रही हैं। इस योजना के तहत 151 करोड़ का खर्चा आएगा। उन्होंने कहा कि लाल डोरे से 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाली ढाणी, डेरे को बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे और 3 किलोमीटर दायरे से बाहर रहने वाले गांवों को भी बिजली पहुंचाई जाएगी। इस साल के अंत तक 70 हजार सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सोलर पंप लगाने में प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन


जजपा -भाजपा गठबंधन हुआ तो राजस्थान में करूंगा प्रचार : रणजीत चौटाला

बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने राजस्थान चुनावों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। बिजली मंत्री ने लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा-जजपा का गठबंधन होता है तो जजपा के लिए भी राजस्थान में चुनाव प्रचार करूंगा। हालांकि मैं अभी राजस्थान नहीं गया हूं। बिजली मंत्री ने कहा कि सभी पार्टियों को चुनाव लड़ने का अधिकार होता है। जजपा भी चुनाव लड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed