{"_id":"652979f9689d22f44504dede","slug":"community-center-demolished-to-build-city-council-office-repairs-not-done-till-date-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-8052-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नगर परिषद कार्यालय बनाने के लिए तोड़ा सामुदायिक केंद्र, आज तक नहीं हुआ ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नगर परिषद कार्यालय बनाने के लिए तोड़ा सामुदायिक केंद्र, आज तक नहीं हुआ ठीक
Fri, 13 Oct 2023 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 13 Oct 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
सिरसा।
सेक्टर 20 का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का लाखों रुपये से तैयार किया गया सामुदायिक केंद्र नगर परिषद ने खंडर बनाकर छोड़ दिया है। नगर परिषद कार्यालय शिफ्ट करने के चक्कर में पूरे सामुदायिक केंद्र में तोड़फोड़ करके छोड़ दी। पालिका बाजार के राजकीय स्कूल में शिफ्ट होने के बाद विभाग ने इस सामुदायिक केंद्र की ओर देखना भी ग्वारा नहीं समझा। आलम यह है कि सामुदायिक केंद्र खुला पड़ा रहता है, खिड़कियां और दरवाजे टूटे हुए हैं और कोई सुध लेने वाला नहीं है।
सेक्टर एसोसिएशन के प्रधान राजपाल ने बताया कि सामुदायिक केंद्र में नगर परिषद अपना कार्यालय बना रहा था। जबकि जनसुविधा के लिए सामुदायिक केंद्र बनाया जाता है। इसको लेकर हम कोर्ट गए थे। तब जाकर कार्यालय का काम बंद हुआ था। उसके बाद इसकी कोई सुध नगर परिषद के अधिकारियों ने नहीं ली। यदि सामुदायिक केंद्र दुरुस्त रहता तो प्रशासन को पैसा मिलता है और कार्यालय बनाने में प्रशासन ने पैसा खर्च किया है। दोनों ओर से पैसे को लेकर सरकार का नुकसान हो रहा है। प्रशासन से यही मांग है कि जल्द से जल्द सामुदायिक केंद्र को दुरुस्त करवाए ताकि आमजन को सुविधा मिल सके।
न कार्यालय बना, न रहा सामुदायिक केंद्र
नगर परिषद के अधिकारियों ने अपना कार्यालय बनाने के चक्कर में कमरों, छत , बाथरूम और किचन तक में तोड़फोड़ की थी। इस तोड़फोड़ के कारण सिर्फ हॉल कमरों के अलावा कोई कमरा सही नहीं बचा है। छत में पाइप लाइन डाली हुआ है और उन्हें ऊपर से कवर नहीं किया है। जिससे भवन खराब हो रहा है। सूत्रों की माने तो इस सामुदायिक केंद्र में कार्यालय बनाने को लेकर आए खर्च का भुगतान भी हो गया है।
विज्ञापन
यह है मौजूदा हालात
- सामुदायिक केंद्र के मुख्य गेट के शीशे टूटे पड़े हैं।
- शौचालयों टूटा हुआ है। नगर परिषद के द्वारा की गई तोड़फोड साफ नजर आती है।
- किचन के सिंक टूटे हुए हैं, टूंटियां गायब हैं।
- सामुदायिक केंद्र के दरवाजे टूटे हुए हैं।
- कमरों की बिजली फिटिंग तक खराब है।
- कार्यालय बनाने के लिए खरीदी गई सनमाइका खराब हो रही है।
- जगह -जगह मलबा डाला हुआ है।
- पानी की टंकियों को खोल कर छोड़ दिया गया है।
- यहां पर लोगों ने कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। जिससे कूड़े के ढेर लग गए हैं।
- सभी कमरों के दरवाजे खुले हैं और टूट गए है।
- नये मोबाइल टायलेट कबाड़ के रूप में सामुदायिक केंद्र में छोड़ रखे हैं।
सामुदायिक केंद्र में पूर्व में चोरी हो गई थी। चौकीदार की तैनाती की गई है। सामुदायिक केंद्र को दुरुस्त करवाया जाएगा। ताकि आमजन को सामुदायिक केंद्र की सुविधा मिल सके।
संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी , नगर परिषद